{"_id":"598236ee4f1c1b5e2d8b4878","slug":"81501705966-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूल संघ चार अगस्त को भिवानी बोर्ड का करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूल संघ चार अगस्त को भिवानी बोर्ड का करेंगे घेराव
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट स्कूल संघ चार अगस्त को भिवानी बोर्ड का करेंगे घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को छोटूराम पार्क में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि विभिन्न मांगों को पूरा करवाने के लिए चार अगस्त को संघ के सभी सदस्य भिवानी बोर्ड कार्यालय का घेराव करेंगे।
जिलाध्यक्ष रविंद्र नांदल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि निजी स्कूल संचालकों पर सरकार हर रोज कोई न कोई आदेश थोपे जा रहे हैं। सरकार भूमि और भवन समेत अन्य व्यवसायिक चार्ज लगाकर स्कूलों की कमर तोड़ रही है तो वहीं अब भिवानी बोर्ड ने संबंद्धता फीस को दो हजार से बढ़ाकर दस हजार कर दिया है। इसी तरह स्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों पर भी निरंतरता फीस के नाम पर 2000 रूपये सबद्धता के लगाए गए हें, जो गलत है। इसके अलावा भी स्कूलों संचालकों की कई अन्य मांगें भी हैं। निर्णय लिया गया कि सभी मांगों को लेकर चार अगस्त को भिवानी बोर्ड का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू, उप प्रधान संजय, रवि बिश्नोई, सुरेश, अशोक, अनिल कुंडू, नंदा रेहानी, रविंद्र दांगी, राकेश, राजेंद्र भारद्वाज, इंद्रजीत, रोहताश बल्हारा, सुरेंद्र हुड्डा, हरिचंद, विकास, महेश, वेद, देवेंद्र, अशोक तनेजा और जयवीर आदि मौजूद रहे।