फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कबड्डी में हरियाणा की टीम ने जीता गोल्ड

कबड्डी में हरियाणा की टीम ने जीता गोल्ड

Mon, 03 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में हरियाणा की टीम ने जीता गोल्ड
कबड्डी में हरियाणा की टीम ने जीता गोल्ड
विज्ञापन

बौंदकलां।
इंडियन टेलेंट हंट की ओर से गोवा में आयोजित थर्ड स्पोर्ट्स मीट में हरियाणा की टीम ने तेलंगाना को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में प्रदेश की सीनियर टीम ने तेलांगाना की टीम को 42-16 के अंक से पराजित किया। विजेता टीम के रविवार को बौन्दकलां पहुंचने पर उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें विजेता खिलाड़ियों वीरेंन्द्र बौन्दखुर्द, पवन बौन्दकलां, अजय बौन्दकलां, गौतम व प्रवीन सांवड़, महेश धनौंदा, सुधीव व रामबिलाश भागेश्वरी, सोनू ढाणी हरसुख, विकास रानीला, बिट्ट बौंद को सरपंच प्रतिनिधि बौन्दकलां गोबिंद सिंह ने 41 सौ रुपये देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व टीम के खिलाड़ियों का बौन्दकलां बस स्टैंड पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों ने जहारवीर गोगापीर व दादूपंथी बाबा हरदयालदास धाम पर माथा टेका। इस मौके पर विनोद सिंह, कप्तान प्रेमपाल सिंह, कोच महीपाल सिंह, हरिकिशन शर्मा, सूसी सिंह, नरेश फौजी, कैप्टन मान सिंह, भीम चौहान, संजय मास्टर, विजय सिंह, जगदीश शर्मा, अजीत भट्ट, कैलाश सिंह रणकोली, जितेंद्र परमार, जयबीर सिंह और रंजन समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed