फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   80 thousand quintals more paddy arrived than last year

Rohtak News: पिछले साल से 80 हजार क्विंटल अधिक पहुंचा धान

Sun, 16 Nov 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
80 thousand quintals more paddy arrived than last year
40...रोहतक की की नई अनाज मंडी में लगे धान के बोरे। संवाद
रोहतक। नई अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद बंद हो गई है। इस बार मंडी में पिछले साल से 80,295 क्विंटल धान की अधिक आवक हुई है। इस बार मंडी में कुल 1,42,295.50 क्विंटल धान की आवक हुई है। पिछली बार मंडी में करीब 62 हजार क्विंटल धान की आवक हुई थी।
विज्ञापन

इस बार मंडी में 1,42,295.5 क्विंटल धान की ही खरीद हो गई। खरीद के आखिरी दिन शनिवार को मंडी में 627.50 क्विंटल धान की आवक हुई। इस बार उत्पादन का अनुमान 2,66,000 क्विंटल था, लेकिन 1,42,295.5 क्विंटल धान ही मंडी मेें पहुंच पाई है। इसमें से 1,17,353 क्विंटल धान की उठान हो चुकी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के मुताबिक, जिले में इस बार करीब 77 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई की गई है। इसमें से करीब 3800 हेक्टेयर में पीआर की किस्म की रोपाई की गई थी। एक हेक्टेयर में लगभग 70 क्विंटल धान का उत्पादन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन रोहतक के डीएम रोहतास दहिया का कहना है कि जिले में पिछली बार की अपेक्षा अधिक क्षेत्र में रोपाई होने के कारण धान की आवक में बढ़ोतरी हुई है। अव्यवस्था के कारण सारे सीजन में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

इस बार बारिश की मार तो किसानों पर ऐसी पड़ी कि धान बेरंग व काला पड़ गया था। कई दिनों तक किसानों की धान से नमी ही नहीं गई थी। इस कारण खरीद प्रभावित रही। अब मंडी में अन्य किस्मों 1121 व 1718 की खरीद चल रही है जो प्राइवेट तौर पर आढ़तियों की सहायता से निजी एजेंसी या मिल की तरफ से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed