फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   76.25 crore will be spent on four CHCs and 29.86 crore on 52 SHCs in the district.

Rohtak News: जिले में चार सीएचसी पर 76.25 तो 52 एसएचसी पर 29.86 करोड़ होंगे खर्च

Sun, 23 Nov 2025 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 23 Nov 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
76.25 crore will be spent on four CHCs and 29.86 crore on 52 SHCs in the district.
फोटो नंबर- 11नारनौल ​स्थित नागरिक अस्पताल। संवाद
नारनौल। जिले में स्वास्थ्य भवनों के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से कुछ भवनों के निर्माण शुरू हो गए हैं। जिले में 76.25 करोड़ से सीएचसी के चार भवनों का निर्माण किया जाएगा। यह सतनाली, नांगल सिरोही, नांगल चौधरी और दोचाना में बनने हैं।
विज्ञापन

वहीं, 6 पीएचसी के भवनों पर 26.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे जिनमें बामनवास, बायल, बिगोपुर, धनोंदा, पाली, सिरोही बहाली शामिल है। इसके साथ ही चार बीपीएचयू के भवन का निर्माण किया जाएगा जिस पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा 52 एसएचसी के 52 भवनों का भी निर्माण किया जाएगा जिस पर 29.86 करोड़ रुपये भवनों खर्च होंगे।
विज्ञापन



दो सौ बेड अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ

नागरिक अस्पताल में करीब चार साल से अधर में लटका दो सौ बैड अस्पताल का कार्य जल्द ही शुरू होगा। पहले दो सौ बेड अस्पताल का टेंडर 45.10 करोड़ में छोड़ा गया था जिसका बेसमेंट और प्रथम तल का निर्माण पूरा हुआ था। इसके बाद एजेंसी के साथ कोर्ट केस हो गया था। अब दूसरी एजेंसी को टेंडर जारी किया गया है। इस बार 39 करोड़ में टेंडर छोड़ा गया है। अब दोबारा से दो सौ बेड अस्पताल बनने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 52 गांवों में बनेगे सब हेल्थ सेंटर
जिला के बहल, तिगरा, बजाड़, भूषण कला, स्याना, सिगड़ा, बुचावास, सिहोर, पाथेड़ा, सुरहेती जाखल, सिसोठ, बसई, दुलोठ अहीर, निंबेहेड़ा, जेरपुर, कुरहावटा, खुडाना, नावां, पल्ह, मंडोला, बाघोत, भांखरी, गोद, कलवाड़ी, कमानियां, कांवी, खैराना, लहरोदा, मोहलड़ा, निजामपुर, रघुनाथपुरा, तलवाना, हुडिना, अटेली गांव, नावदी, गढ़ी रुथल, बोचड़िया, अटेली, चेलावास, करीरा, पोता, गुजरवास, दुबलाना, बवानियां सहित 52 सब हेल्थ सेंटर के भवनों का निर्माण किया जाएगा।



वर्जन:

नागरिक अस्पताल के दो सौ बेड अस्पताल का टेंडर छोड़ दिया गया है। वहीं जिला के 52 सब हेल्थ सेंटर के भवन बनाए जाएंगे जिन पर 29.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें कुछ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, वहीं कुछ का जल्द ही शुरू हो जाएगा।-डॉ. दिनेश कुमार, उप सिविल सर्जन, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed