{"_id":"5b49119f4f1c1bc6508b4614","slug":"71531515295-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसेज इंडिया डाजलिंग दिवाज 2018 के ग्रांड फिनाले में जलवा बिखेरेंगी डॉ. मीनाक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसेज इंडिया डाजलिंग दिवाज 2018 के ग्रांड फिनाले में जलवा बिखेरेंगी डॉ. मीनाक्षी
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
‘मिसेज इंडिया डैजलिंग डीवाज 2018’ के ग्रांड फिनाले में जलवा बिखेरेंगी डॉ. मीनाक्षी
फोटो सहित एसएनजे पांच
डॉ. मीनाक्षी वर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ‘मिसेज इंडिया डैजलिंग डीवाज 2018’ के ग्रांड फिनाले में रोहतक की डॉ. मीनाक्षी वर्मा जलवा बिखेरेंगी। यह प्रतियोगिता 28 जुलाई को चंडीगढ़ में होगी। इसमें देशभर से चुनी गईं 13 प्रतिभागी महिलाएं शिरकत करेंगी। इससे पहले रोहतक की एसएमओ डॉ. अनामिका बिश्नोई 2016 में मिसेज इंडिया का सेकेंड रनरअप का खिताब जीत चुकी है। डॉ. मीनाक्षी अपना रोल मॉडल डॉ. अनामिका बिश्नोई को मानती हैं।
रोहतक स्थित आवास पर अमर उजाला से विशेष बातचीत में डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि वह बीएएमएस डॉक्टर हैं। उन्होंने एमबीए हेल्थ केयर, मास्टर इन पब्लिक हेल्थ की शिक्षा लेने के अलावा एनएचएम में क्वालिटी मॉनिटरिंग ऑफिसर एवं ममता एनजीओ में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। एनजीओ के साथ उन्होंने सांपला में एनीमिक प्रोजेक्ट पर कार्य किया है। डॉ. वर्मा ने बताया कि वह मूल रूप से गोहाना के विष्णु नगर की रहने वाली हैं। उनकी शादी खानपुर मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में डॉ. रमेश के साथ हुई। बेटी अनुमेहा व बेटे अनिमेष के करियर को देखते हुए फिलहाल उन्होंने जॉब छोड़ दी है और सारा ध्यान बच्चों पर और अपनी प्रतियोगिता पर लगा रखा है।
प्रतियोगिता के लिए 18 किलो वजन घटाया
डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने प्रतियोगिता के लिए तैराकी, जिम, डाइट प्लान, वॉकिंग, जॉगिंग, योगा व डांस के माध्यम से 18 किलो वजन घटाया है। उनका इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मुख्य मकसद यही है कि अकसर शादीशुदा महिलाएं 40 वर्ष की आयु के बाद मन में सोच लेती हैं कि उनके पास अपनी पहचान बनाने के लिए कुछ नहीं है। जबकि उम्र किसी भी महिला के जीवन में बाधा नहीं होती। हर महिला को आगे आना चाहिए चाहे वह गृहिणी हो या जॉब में। मां का रोल जीवन में सबसे बड़ा होता है, क्योंकि इसमें वह दोहरा जीवन जीती हैं। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को मिसेज इंडिया के लिए प्रतियोगिता होगी और 28 जुलाई को अंतिम प्रतियोगिता होगी। इसमें चार राउंड होंगे और विजेता की घोषणा होगी। इसके लिए 8 जुलाई को ऑनलाइन वोटिंग बंद हो चुकी है।