फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दहेज में सिर्फ प्यार के दो बोल मांग रही युवतियां

दहेज में सिर्फ प्यार के दो बोल मांग रही युवतियां

Tue, 26 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
दहेज में सिर्फ प्यार के दो बोल मांग रही युवतियां
दहेज में सिर्फ प्यार के दो बोल मांग रहीं दो युवतियां
विज्ञापन

- घर से गईं दो युवतियों ने पुलिस के पास भेजा पत्र, कहा - कर चुकी हैं प्रेम विवाह, न किया जाए परेशान

- एक के अपहरण तो दूसरी की गुमशुदगी का मामला है दर्ज, दोनों ने पुलिस से लगाई, परिजनों को समझाने की गुहार
- भेजे पत्र में बोलीं - दहेज देने की जगह दोनों को अपनाते हुए सिर्फ प्यार के दो बोल उनसे बोल दें

महबूब अली
रोहतक। शहर की दो युवतियों ने पुलिस के पास पत्र भेजकर कहा है कि उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया है। उन्हें परेशान न किया जाए। एक युवती के अपहरण और दूसरी की गुमशुदगी का मामला दर्ज है। पुलिस को भेजे पत्र में उन्होंने गुहार लगाई कि पुलिस अंकल उनके परिजनों को समझाया जाए। वह उन दोनों को अपना ले, उन्हें परिजनों से दहेज में सामान नहीं सिर्फ प्यार के दो बोल चाहिए। पुलिस ने पत्रों की जांच शुरू कर दी है।

केस नंबर-एक
रोहतक के पाकस्मा गांव से एक युवती का पंद्रह दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने उसके अपहरण का अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। अब युवती ने पुलिस के पास पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि वह दिल्ली के प्रेमी से शादी कर चुकी है। पुलिस से अपील की कि वह परिजनों को समझाएं कि वह उन दोनों को अपना लें। उन्हें दहेज में सामान नहीं सिर्फ प्यार के दो बोल चाहिए।
विज्ञापन


केस नंबर-दो
पुलिस थाने में लापता दर्ज एक युवती ने पुलिस के पास पत्र भेजा। जिसमें उसने कहा है कि वह प्रेमी से दिल्ली में प्रेम विवाह कर चुकी है। मगर परिजन उन्हें अपनाने को तैयार नहीं है। सुरक्षा की गुहार लगाने के साथ पुलिस से अपील की कि परिजनों को उन्हें अपनाने के लिए समझाया जाए। उसने कहा कि यदि परिजन शादी करते तो पांच लाख का दहेज देना पड़ता। मगर वह दहेज में परिजनों से प्यार के दो बोल मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दो उदाहरण तो बानगी भर मात्र है। पुलिस के पास पिछले तीन माह से इस तरह के पत्र आ रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पत्रों की जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।

तलाश करने का रहता है प्रयास
डीएसपी डा. रविंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस का प्रयास रहता है कि अपहृत और लापता लोगों को तलाश कराया जाए। यदि कोई प्रेम विवाह कर लेती है तो कोर्ट के आदेशानुसार ही आगे की कार्रवाई की जाती है। कई बार फर्जी पत्र भी भेज दिए जाते है।


हर माह 15 से अधिक का कर लिया जाता है अपहरण
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के विभिन्न स्थानों से प्रत्येक माह 15 से अधिक युवतियों व नाबालिग का अपहरण कर लिया जाता है। हालांकि कुछ को पुलिस बरामद कर लेती है। पुलिस के अनुसार अधिकतर मामले प्रेम प्रसंग के ही निकलते हैं। मगर पुलिस को मामला शिकायत के अनुसार ही दर्ज करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed