{"_id":"5b09d1e84f1c1b906e8b4d02","slug":"71527370216-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने कमजोर वर्ग की वोट तो ली, लेकिन काम नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने कमजोर वर्ग की वोट तो ली, लेकिन काम नहीं किया
Updated Sun, 27 May 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने कमजोर वर्ग की वोट तो ली, लेकिन काम नहीं किया : ग्रोवर
- सहकारिता मंत्री ने किया छह वार्डों में विकास कार्यों का श्रीगणेश
फोटो सहित.....
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि कांग्रेस ने गरीब, कमजोर, पिछड़ा व दलित वर्ग को वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया है। 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद लोगों का काम नहीं किया। यही कारण है कि यह वर्ग कांग्रेस छोड़कर भाजपा के साथ जुड़ गया है। मंत्री ने वार्ड एक के करतारपुरा में साढ़े नौ करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
ग्रोवर ने कहा कि सीएम ने रोहतक के वार्ड एक से 6 तक में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए साढ़े नौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी थी। ताकि कमजोर वर्ग के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। घुमंतू जनजाति विकास बोर्ड के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह ने ग्रोवर का स्वागत किया और कहा कि पहली बार कोई मंत्री दलित समाज की समस्याओं को जानने के लिए उनके घर के दरवाजे तक पहुंचा है। इस अवसर पर गुलाब सिंह, रामचंद्र, सुखबीर मुदड़ियां, मुकेश, दिलदार, सुनील, जंग बाहदुर, संजय, सुमन, मनोहर सांगला, मास्टर संजय, महीपाल, विजयपाल, अनिल, राजेंद्र, नरेंद्र, जगबीर, जयबीर, गौरीशंकर, सतीश, रामफल, डिल्ली, प्रदीप, राहुल, मांगेराम, ईश्वर, बिजेंद्र, धर्मपाल, राजाराम, रघुबीर, राजा कालू, संजय डमरू व रिछपाल भी मौजूद रहे।
-------------
धार्मिक स्थल आस्था का केंद्र, बनती है शक्ति
: घनीपुरा में रखी गुरुद्वारा के लंगर भवन की नींव
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा है कि धार्मिक स्थलों को वर्ग जाति अथवा धर्म में बांधकर नहीं रखा जा सकता, क्योंकि ये सभी की आस्था के केंद्र होते है। यहां जाने से शक्ति मिलती है। वे शनिवार को घनीपुरा में पंचायती गुरूद्वारा के लंगर भवन की आधारशिला रखने के बाद उपस्थित संगत को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
ग्रोवर ने कहा कि घनीपुरा में उनका बचपन गुजरा है इसलिए इस क्षेत्र से उनका विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि गुरूद्वारा में लंगर भवन की वर्षों पुरानी मांग थी जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि भवन के निर्माण के लिए उन्होंने पांच लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की थी, जिसकी ग्रांट आ चुकी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। इससे पहले गुरुद्वारे में मंत्री ने गुरू ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान रविंद्र चावला, ग्रंथी सरदार जीत सिंह, उपप्रधान सरदार सतनाम सिंह, सचिव सुनील बुद्धिराजा, कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह काला, सदस्य रमन गुलाटी, तजिंद्र चावला, मनोहर लाल गोच्चर, जोगेंद्र सैनी, कपिल नागपाल, अशोक सहगल, विकास मग्गू व सुरेश भाटिया भी मौजूद रहे।