{"_id":"5a63aae24f1c1b7d268b59e1","slug":"71516481250-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
तीन ग्राम चिट्टे व अफीम के साथ दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो डबवाली। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के नेतृत्व में जिला चलाए जा रहे विशेष अभियान प्रबल प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए डबवाली पुलिस ने बीती रात्रि गश्त व चैकिंग के दौरान दो युवकों को 3 ग्राम चिट्टा व 22 ग्राम 60 मिलीग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान रोहताश कुमार पुत्र तारा चंद निवासी गांव सकताखेड़ा और विजय कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी वार्ड 8 डबवाली के तौर पर हुई है। सीआईए टीम ने बताया कि वह गश्त व चैकिंग पर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर कार को रूकने का ईशारा किया। तलाशी लेने पर कार में सवार दोनों युवकों के पास से 3 ग्राम चिट्टा व 22 ग्राम 60 मिलीग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। शहर थाना में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।