{"_id":"5a52879c4f1c1b5c0c8b73f0","slug":"71515358108-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी एलाइट वुमेन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी एलाइट वुमेन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी एलाइट वुमेन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले
- अलग अलग भार वर्ग में महिला बॉक्सरों ने दिखाई अपने पंच की ताकत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
राजीव गांधी खेल परिसर में शनिवार को शुरू हुई दूसरी एलाइट वुमेन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को रोमांचक मुकाबले हुए। महिला बॉक्सरों ने अलग अलग भार वर्ग में अपने पंच की ताकत दिखाई। अपनी जीत को लेकर खिलाड़ी आखिरी पल तक जूझते नजर आए।
स्पर्धा के 51 किलोग्राम भार वर्ग (फ्लाई) में वनलाल दुआती, मीनू निशाद, मीनाक्षी, गार्गी विजयी रही। इसके अलावा 54 किलो वर्ग में शिक्षा, ज्योति, सोबाम राबिका देवी, शविंदर कोर सिंधू, 57 किलो वर्ग में संध्या रानी, श्रूति राजन, रोशनी सुब्बा, सरिता विजयी रही। स्पर्धा के 48 किलो वर्ग (लेफ्ट फ्लाई) में अर्चना थापा, कलाइवानी एस, के बीना देवी, फैंसी देवी, 51 किलो वर्ग में दीपा कुमारी, नीलम कुमारी, सरोज, एसएच सरजू बाला, 54 किलो वर्ग में सोनिया, मनीषा, सबीता लिंबू विजयी रही।
बॉक्सिंग में ब्राइट है लड़कियों का फ्यूचर
दूसरी एलाइट बॉक्सिंग चैंपियनशिप पहले से अगल है। लड़कियों को प्रोत्साहन मिला है। इसलिए इनकी संख्या बढ़ी है। यहां नए खिलाड़ी भी आए हैं। इनका फ्यूचर ब्राइट है। इससे वे अपनी सेफ्टी भी कर सकती हैं। यह खेल भी हैं और सेल्फ डिफेंस भी सिखाता है। मैने इसी से अपने जीवन में फाइट करना सीखा है। इस साल कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स सरीखे कई बड़े खेल हैं। वर्ल्ड चैंपियन हूं, मगर इंडिया में स्थान बनाने के लिए यहां दमखम दिखाना होगा। ओलंपिक में मेडल हासिल करना लक्ष्य है।
विज्ञापन
- सरिता देवी, बॉक्सर, मणिपुर।
बॉक्सिंग में भाग ले सकेंगी लड़कियां
हरियाणा की लड़कियों के लिए दूसरी एलाइट नेशनल वुमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पुलिस से दस लड़कियां हिस्सा ले रही हैं। इस स्पर्धा को देखकर और लड़कियां भी बॉक्सिंग में भाग ले सकेंगी। प्रदर्शन बेहतर होगा। इस बार वर्ल्ड चैंपियनशिप भी देश में ही होने जा रही है। यहां नेशनल में गोल्ड पाने वाले खिलाड़ी को मौका मिलेगा। इसलिए मेरा लक्ष्य फिलहाल नेशनल में गोल्ड हासिल करना है।
- कविता चहल, बॉक्सर, रोहतक।
चोट के कारण नहीं आ पाई मैरिकॉम
दूसरी एलाइट बॉक्सिंग चैंपियनशिप हरियाणा में हो रही है। यह अपने आपमें गर्व की बात है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत इसका आयोजन किया जा रहा है। यहां देश भर से बेहतरीन बॉक्सिंग खिलाड़ी आ रहे हैं। मैरिकॉम चोट के कारण नहीं आ पाई हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ सरकार ने बेटी खिलाओ का नारा आगे बढ़ाया है। यहां से जीतने वालों को इंडिया कैंप में जाने का मौका मिलेगा। कैंप में चयन के बाद इनमें से कुछ खिलाड़ी कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स में हिस्सा लेेंगे।
- सतीश के सरहदी, सीओओ, बॉक्सिंग एकेडमी।