{"_id":"596538d24f1c1b4c498b460f","slug":"71499805906-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में कल बंटेंगे 70 लाख के इनाम, आएंगे राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू में कल बंटेंगे 70 लाख के इनाम, आएंगे राज्यपाल
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में कल बंटेंगे 70 लाख के इनाम, आएंगे राज्यपाल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एमडीयू के टैगोर सभागार में वीरवार को इनामों की बौछार होगा। यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों, कोच और कॉलेजों को 70 लाख रुपये से अधिक के इनाम बांटे जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी और राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर भी शिरकत करेंगे।
खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि 13 जुलाई को वार्षिक खेल पारितोषिक वितरण समारोह टैगोर सभागार में सुबह 10 बजे होगा। समारोह में 450 खिलाड़ियों को करीब 68 लाख 40 हजार रुपये की नकद धनराशि बांटी जाएगी। 60 से अधिक कोच को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पुरुष वर्ग में जाट कॉलेज रोहतक प्रथम, द्वितीय सीआरए सोनीपत और तृतीय स्थान पर रहने वाले डीएवी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद को भी नकद धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा। महिला वर्ग के लिए एमकेजेके कॉलेज रोहतक, टीकाराम कन्या कॉलेज सोनीपत और एमएमवी कॉलेज झोंझूकला भिवानी को भी पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान पर रहने वाले कॉलेज को 51 हजार, द्वितीय को 31 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले कॉलेजों को 21 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी बलवीर सिंह भी शिरकत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया करेंगे।