{"_id":"595014da4f1c1b64758b4874","slug":"71498420442-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार रथ के लिए सात वाहनों की खरीद पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार रथ के लिए सात वाहनों की खरीद पर लगी रोक
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। वेद प्रचार रथ की खरीद को लेकर सुर्खियों में आई आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा ने फिलहाल बाकी सात वाहनों की खरीद पर रोक लगा दी है। वाहनों की खरीद होगी या फिर नहीं, इसका फैसला 21 सदस्यों वाली कार्यकारिणी की बैठक में 1 जुलाई को लिया जाएगा।
बता दें कि वेदों के प्रचार-प्रसार और समाज में फैली बुराइयों के प्रति जागरूक करने के लिए आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा की तरफ से अभियान शुरू होना है। इसके लिए वेद प्रचार रथ के रूप में आठ गाड़ियां खरीदी जानी हैं। कुछ दिन पहले सभा के मंत्री योगेंद्र आर्य के माध्यम से एक गाड़ी खरीदी गई। पहली ही गाड़ी को लेकर विवाद खड़ा हो गया और गाड़ी की खरीद में अनियमितता के आरोप लग गए। आरोप है कि नई गाड़ी की बजाय पुरानी गाड़ी खरीद ली गई। इस मामले को लेकर सभा के मंत्री को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, सभा की तरफ से फिलहाल बाकी सात अन्य गाड़ियों की खरीद पर रोक लगा दी गई है। प्रधान रामपाल आर्य ने बताया कि 1 जुलाई को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसमें मंत्री को जवाब देना होगा और तभी फैसला लिया जाएगा कि बाकी वाहनों की खरीद किस तरीके से की जाए?