{"_id":"5946e67c4f1c1b14118b45ca","slug":"71497818748-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित समाज के उत्पीड़न के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित समाज के उत्पीड़न के विरोध में किया प्रदर्शन
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आल हरियाणा एससी/एसटी इम्पलाइज फेडरेशन के बैनर तले दलित समाज के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपकर उत्पीड़न पर अंकुश लगाने की मांग की। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष आरके रंगा ने प्रशासन से मांग की कि सोनीपत गैंगरेप और हत्या मामले में शामिल सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
पूर्ण सिंह चाहलिया और सतबीर बहमनिया ने कहा कि अगर दलितों के अधिकारों से किसी भी तरह की छेड़छाड़ होती है तो दलित समाज किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटेगा। डॉ. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह डूमोलिया ने कहा कि हरियाणा सरकार दलितों और महिलाओं की रक्षा करने में असफल रही है। सरकार को भंग करके राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। कबीरा युवा शक्ति के अध्यक्ष विकास बहमनिया ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर बाबा साहब की प्रतिमा को अंबेडकर चौंक से हटाने की कोशिश की गई तो दलित समाज सड़क पर उतर आएगा। प्रदर्शन में रविदास विचार मंच, चमार गौरव सेना, डॉ. भीम राव अम्बेडकर विज्ञान समिति मायना, पीजीआईएमएस एससी/एसटी इंपलाइज एसोसिएशन के प्रधान अशोक कांगड़ा, समाज कल्याण डॉ. भीम राव अंबेडकर युवा समिति चांदी, दलित और पिछड़ा वर्ग कल्याण एसोसिएशन आदि ने इस रोष प्रदर्शन में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से खजान सिंह बड़बड़, डॉ. भूप सिंह गौड़, पवन भालौठ, संतराम सिंधु, प्रदेश कोषाध्यक्ष हजरस वीरभान भौरिया, अमित अहलावत, सुनील पंवार, मुनीष चहल, अमित नरवाल, खुशीराम, अजय, मेहर सिंह, दिनेश अहलावत, प्रवीण कलसन, संदीप और पुनीत मौजूद रहे।