फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   69 mm rain in 24 hours, waterlogging increased problems

Rohtak News: 24 घंटे में 69 मिमी बारिश, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 26 Aug 2025 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
69 mm rain in 24 hours, waterlogging increased problems
गोकर्ण पार्क के पास बारिश के बाद जलभराव की ​स्थिति। संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। मौसम में आए बदलाव से 24 घंटे में जिले में औसतन 37 मिलीमीटर और शहर में 69 मिमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश से सड़कोंं व गलियों में दो-फीट तक पानी भरने से लोगों के वाहन बंद हो गए। राहगीर अपने वाहनों को धक्का लगाकर चलते नगर आए।
बारिश से सड़कों पर हुए जलभराव में वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं दिए। लोग पानी में फिसलते दिखाई दिए। इस कारण वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई। लगातार हुई बारिश से विभाग के जल निकासी के दावे भी फेल दिखाई दिए।
विज्ञापन

शहर में सोमवार सुबह तक 41 एमएम व सुबह 8 बजे के बाद 28 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश ने गली-मोहल्लों व कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी रही। शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव के चलते आवागमन मुश्किल हो गया। रोहतक में सोमवार को 69 मिलीमीटर, महम में 34, सांपला में 20, कलानौर में 29 व लाखन माजरा में 34 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हुआ जलभराव
शहर में बारिश से गोहाना रोड, सुखपुरा चौक, मेडिकल मोड, एमडीयू के सामने, आकाशवाणी के पास, प्रेमनगर, सुभाष रोड, सेक्टर दो-तीन, सोनीपत रोड, मानसरोवर कॉलोनी, शीला बाईपास, माता दरवाजा रोड, गोकर्ण डेरे के पास, जनता कॉलोनी, वैश्य कॉलेज रोड, कन्हेली रोड, बजरंग भवन, हाउसिंग बोर्ड, चिन्योट कॉलोनी, तिलक नगर, हिसार रोड, सुनारिया, अग्रसेन चौक, रेलवे व किला रोड, कृष्णा कॉलोनी, जींद बाईपास पर जलभराव नजर आया। जलभराव से दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा चालक, ऑटो चालक व अन्य वाहन इंजन में पानी जाने से बंद हो गए। लोगों को धक्का मारकर अपने वाहन को गंतव्य की ओर ले जाना पड़ा।

गोकर्ण पार्क के पास बारिश के बाद जलभराव की स्थिति। संवाद

गोकर्ण पार्क के पास बारिश के बाद जलभराव की स्थिति। संवाद- फोटो : संवाद

गोकर्ण पार्क के पास बारिश के बाद जलभराव की स्थिति। संवाद

गोकर्ण पार्क के पास बारिश के बाद जलभराव की स्थिति। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed