{"_id":"5b4677114f1c1bc0248b5e11","slug":"61531344657-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू के विधि विभाग में 54 अंक से कम वालों को नहीं मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू के विधि विभाग में 54 अंक से कम वालों को नहीं मिला प्रवेश
Updated Thu, 12 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो :
एमडीयू के विधि विभाग में 54 अंक से कम वालों को नहीं मिला प्रवेश
- दाखिला प्रक्रिया के तहत बुधवार को ऑल इंडिया व हरियाणा सामान्य श्रेणी के दाखिले में 71 अंक पर पहुंची मेरिट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। वकालत पढ़ने का क्रेज युवाओं में आवेदन प्रक्रिया से ही साफ नजर आ रहा है। एमडीयू के विधि विभाग विभिन्न पंच वर्षीय कोर्सों में सबसे अधिक आवेदन आने के बाद अब दाखिले के लिए भी कतार लगी रही। यहां मेरिट 71 अंक तक पहुंची। ऑल इंडिया व हरियाणा सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की काउंसिलिंग में 54 अंक से कम अंक वालों को दाखिला नहीं दिया गया।
बुधवार सुबह दाखिला प्रक्रिया के तहत पांच वर्षीय एलएलबी कोर्स के लिए विधि विभाग में काउंसिलिंग शुरू हुई। यह प्रक्रिया शाम तक जारी रही। इस दौरान सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को बुलाया गया। यहां सबसे अधिक 71 अंक पाने वाले विद्यार्थी को पहली सीट अलॉट की गई। शाम को सीटें फुल होने तक आखिरी सीट 54 अंक वाले विद्यार्थी को अलॉट हुई। काउंसिलिंग को लेकर विधि विभाग में दिन भर खासी चहल-पहल रही। यहां विद्यार्थी गर्मी और उमस में दाखिले के लिए कतार में खड़े नजर आए। पसीने से बेहाल विद्यार्थियों ने पेड़ों की छांव में बैठकर खुद को राहत देने का प्रयास किया।
दाखिला कमेटी की कन्वीनर डॉ. नीना वशिष्ठ ने बताया कि विभागाध्यक्ष डॉ. एएस दलाल की देखरेख में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। मेरिट आधार पर विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई हैं। सामान्य वर्ग की सभी सीटें अलॉट हो गई हैं। वीरवार को आरक्षित वर्ग के लिए काउंसिलिंग होगी। इसमें एससी-एसटी, बीसीए, बीसीबी, विकलांग, पूर्व सैनिक शामिल हैं। समय पर फीस जमा नहीं कराने वाले विद्यार्थियों की जगह रिक्त रहने पर अगली काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
हेल्प डेस्क पर विद्यार्थियों ने की मदद
कैंपस में विधि विभाग के बाहर विद्यार्थियों की मदद के लिए छात्र संगठनों ने अपनी हेल्प डेस्क लगाई। इसमें इनसो, एसएफआई, एएमवीए व अन्य संगठन शामिल हैं। इन छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की दाखिला संबंधी समस्याओं का समाधान कर राहत पहुंचाई।