{"_id":"5b1064cc4f1c1b8a6e8b5a7c","slug":"61527801036-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होंगी नई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होंगी नई बस सेवा
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर, मुरादाबाद, वृंदावन, देहरादून, बुलंदशहर को आज से बस सेवा शुरू
आगरा, चंडीगढ़ व हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें चलाईं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहरवासियों के लिए अच्छी खबर। रामनगर, मुरादाबाद, वृंदावन, देहरादून, बुलंदशहर के लिए शुक्रवार की सुबह से बस सेवा शुरू होने जा रही है। यही नहीं, आगरा, चंडीगढ़, हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
रामनगर, मुरादाबाद, वृंदावन, देहरादून, बुलंदशहर के लिए रोहतक से सीधे कोई बस सेवा नहीं थी। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर पिछले दिनों हरियाणा-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सरकार के उच्चाधिकारियों के बीच मंथन हुआ, जिसमें कुछ जिलों के लिए नई बस सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया गया। यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड एक-दूसरे से सटे राज्य हैं। पर्यटन की दृष्टि से तीनों प्रदेश महत्वपूर्ण हैं। हर साल लाखों पर्यटक इन राज्यों में घूमने के लिए आते हैं। इतना होने के बावजूद इन राज्यों के बीच बसों का संचालन व्यवस्थित नहीं। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि नई बस और अतिरिक्त बस सेवा शुक्रवार सुबह से शुरू कर दी जाएगी। इसके लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
इस समय पर चलेंगी बसें
आगरा के लिए सुबह 4:30, 5:30 व 6:00 बजे।
हरिद्वार के लिए सुबह 4:20, 4:50 व 6:20 बजे।
मुरादाबाद के लिए सुबह 7:00 बजे।
बुलंदशहर के लिए 7:30 बजे।
देहरादून के लिए 5:50 बजे।
रामनगर के लिए दोपहर 12:30 बजे।
वृंदावन के लिए 12:30 बजे।
चंडीगढ़ के लिए सुबह 7:30 व 8:30 बजे।