फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एसपी बदले

एसपी बदले

Wed, 25 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
एसपी बदले
एसपी पंकज नैन का झज्जर ट्रांसफर, जश्नदीप सिंह रंधावा बने रोहतक के नए एसपी
विज्ञापन

फरियादियों की समस्याओं का तुरंत किया जाएगा समाधान : रंधावा

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शासन ने एसपी पंकज नैन का ट्र्रांसफर झज्जर के लिए कर दिया गया। करनाल के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को रोहतक का नया एसपी बनाया गया है। नए एसपी के सामने जहां क्राइम कंट्रोल करना चुनौती होगा, वहीं फरियादियों की समस्या का समाधान करना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। नए एसपी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान करना ही प्राथमिकता में शामिल होगा। इसके अलावा अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
दिसंबर 2016 में पंकज नैन को करनाल से रोहतक का एसपी बनाया गया था। एसपी पंकज नैन ने एक साल चार माह के कार्यकाल के दौरान जहां कई बदमाशों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं शहरवासियों को राहगीरी की सौगात दी। पुलिसकर्मियों के लिए हेल्थ कैंप लगवाए। कुछ हद तक आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगाया। एसपी के कार्यकाल में स्नैचिंग की घटनाएं तो नाममात्र ही रह गई थीं।
विज्ञापन

शासन ने देर शाम पंकज नैन को झज्जर का एसपी बना दिया, जबकि करनाल के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को रोहतक का एसपी बनाया गया। रोहतक के नए एसपी जश्नदीप सिंह से अमर उजाला टीम ने उनके मोबाइल पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए एसपी बोले- शहर को नशा मुक्त बनाना होगा प्राथमिक ता
एसपी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान करना ही उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। सभी थानाध्यक्षों को इस संबंध में निर्देशित किया जाएगा। इसके अलावा बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। शहर को नशा मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा।


सुरेंद्र का एनकाउंटर करने में निभाई थी अहम भूमिका
एसपी ने बताया कि करनाल में कार्यरत रहने के दौरान उन्होंने कुख्यात सुरेंद्र का एनकाउंटर करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा कई बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाया था।

एसपी पंकज नैन
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed