{"_id":"5acd2ce44f1c1b573e8b474f","slug":"61523395812-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाश इलाके की सड़कों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाश इलाके की सड़कों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा निगम
Updated Wed, 11 Apr 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित..
पॉश इलाके की सड़कों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा निगम
निगम आयुक्त से मिले सेक्टर 3 के लोग, जल्द सड़कों को दोबारा बनाने की मांग
आयुक्त बोले, 15 दिन बाद नए सिरे से जारी होंगे टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के पॉश इलाके सेक्टर 1, 2, 3, 4 की सड़कों की तरफ नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है। जगह-जगह सड़के टूटी हुई हैं। टूटी सड़कों का निर्माण कराने के लिए मंगलवार को सेक्टर 3 के लोग निगम आयुक्त प्रदीप कुमार से मिले और टूटी सड़कों को नए सिरे से बनाने की मांग की। आयुक्त ने दो सप्ताह में नए सिरे से टेंडर जारी करने का भरोसा दिया।
एडवोकेट सतीश कौशिक, विकास कुमार, संदीप सुहाग, अश्वनी व सुशील वत्स ने बताया कि पॉश इलाकों के अंदर सड़कों में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। हुडा के अधिकारियों से बात करते हैं तो जवाब मिलता है कि सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी सरकार ने निगम को दे रखी है। निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। लंबे समय से सेक्टर 3 में जगह-जगह सड़क टूटी हुई हैं। यहां तक स्कूल के छात्रों को भी हर रोज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।