{"_id":"5a7a17fc4f1c1ba2268b8d19","slug":"61517950972-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण आंदोलन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण आंदोलन...
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद रैली को लेकर जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने की तैयारियां शुरू
ब्लाक वाइज टीम तैयार, तीन दिन में सौंपा जाएगा ब्यौरा
अमित शाह की रैली के लिए नहीं देंगे रास्ता : हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 15 फरवरी को जींद में होने वाली रैली के दिन ही जाट आरक्षण संघर्ष समिति जींद में रैली करेगी। इसके लिए हर जिले से ट्रैक्टर ट्रालियों में जाट समुदाय के लोग जींद रवाना होंगे। ताकि जाम के चलते भाजपाई बाइक से जींद न पहुंच सकें। रोहतक में इसके लिए ब्लाक स्तर पर टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। दो दिन में जसिया में तैयारियों को लेकर मीटिंग होगी।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के महासचिव कृष्ण लाल हुड्डा ने बताया कि रोहतक जिले में 145 के करीब गांव हैं। हर गांव से पांच-पांच ट्रैक्टर ट्राली जींद लेकर जाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए मंगलवार को समिति की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की मीटिंग हुई। इसमें तय किया गया कि हर ब्लाक में एक-एक टीम भेजी जाए। टीम गांव-गांव जाकर दो दिन के अंदर ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन करे। किस किसान का कौन सा ट्रैक्टर जींद जाएगा। उसमें कितने लोग सवार होंगे। दो दिन बाद जसिया में जिला कार्यकारिणी की मीटिंग होगी, जिसमें पूरे जिले का ब्यौरा तैयार किया जाएगा।
सीएम का बयान निंदनीय : हुड्डा
कृष्णलाल हुड्डा का कहना है कि सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा जाट आरक्षण आंदोलन का कोई औचित्य न बताने की आलोचना की है। उनका कहना है कि अभी तक पांचों मांगों में से कोई भी पूर्ण रूप से नहीं मानी गई है। अब भी जेलों में युवा बंद हैं। जबकि आरक्षण का मामला अदालत में चल रहा है।