{"_id":"5a3ad6b74f1c1b96368b5c6a","slug":"61513805495-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों ने दोस्त से छीना मोबाइल, आधी रात चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन युवकों ने दोस्त से छीना मोबाइल, आधी रात चढ़े पुलिस के हत्थे
Updated Thu, 21 Dec 2017 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की तल को पूरा करने को तीन युवकों ने दोस्त से छीना मोबाइल,
- श्रीनगर कॉलोनी के युवकों ने की थी वारदात, आधी रात चढ़े पुलिस के हत्थे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
तीन युवकों ने नशे की लत को पूरा करने के लिए अपने ही दोस्त से उसका मोबाइल छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने आधी रात को छापेमारी करके तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में श्रीनगर कॉलोनी निवासी प्रीत ने बताया कि वह डी पार्क स्थित एक शोरूम में नौकरी करता है। वह मंगलवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे पैदल अपने घर जा रहा था। जब वह चिन्योट कॉलोनी में साईं बाबा के मंदिर के पास पहुंचा तो उसे तीन युवक मिले। इनमें चिन्योट कॉलोनी निवासी बलदेव उर्फ बल्लू, सूरज और सन्नी उर्फ चिकू थे। प्रीत तीनों युवकों को पहले से ही जानता था। तीनों युवकों में शामिल बलदेव ने प्रीत से पूछा कि उसके पास मोबाइल है या नहीं। आरोप है कि जैसे ही उसने जेब से मोबाइल निकाला तो आरोपी बलदेव ने उसके हाथ से उसे छीन लिया। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गये। फिर प्रीत अपने घर पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को मामले में शिकायत दी गई।
पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और चोरी किये गये मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाया। पुलिस ने छापेमारी करके रात को ही तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मोबाइल छीनने की वारदात कुबूल कर ली है।