फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के लिए थाने पहुंचे भागवी के ग्रामीण

आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के लिए थाने पहुंचे भागवी के ग्रामीण

Fri, 03 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के लिए थाने पहुंचे भागवी के ग्रामीण
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के लिए थाने पहुंचे भागवी के ग्रामीण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गांव भागवी निवासी अमित की मौत के मामले में वीरवार को ग्रामीण सिटी थाना पुलिस प्रभारी से मिले। इस दौरान अमित के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सिटी थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

वीरवार सुबह सिटी थाना पहुंचे भागवी निवासी रामफल, सुनील कुमार, संतलाल, रणधीर सिंह, मुंशीराम, भगत सिंह, रणसिंह, आजाद आदि ने बताया कि भागवी निवासी अमित का शव पिछले शुक्रवार को दादरी-भिवानी रोड स्थित एक वाटिका के समीप झाड़ियों में पड़ा मिला था। ग्रामीणों का कहना है कि अमित की हत्या के बाद शव वहां फेंका गया था। वहीं, पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की शिनाख्त की थी। सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम पीजीआई बोर्ड से कराया था। मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से खफा गांव भागवी के ग्रामीण वीरवार को सिटी थाना पुलिस से मिलने पहुंचे। इन ग्रामीणों ने हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस से आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। मृतक के पिता नानक राम ने बताया कि वार्ड नंबर 18 निवासी महिला के साथ उसके बेटे अमित की जान पहचान थी। 25 अक्तूबर को भी उक्त महिला के परिजनों ने साजिशन उसे दादरी फोन करके बुलाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी उक्त महिला के परिजन उसके बेटे के साथ मारपीट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed