{"_id":"59b19f7f4f1c1bfc7f8b4d3c","slug":"61504812927-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नहीं 15 एकड़ में बनाएं कॉलेज तो बने बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नहीं 15 एकड़ में बनाएं कॉलेज तो बने बात
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अहीरवाल से भेदभाव का नारा फिर मुखर होने लगा है। अब राजकीय ब्वॉयज कॉलेज रेवाड़ी को अलॉट की गई भूमि 5.32 एकड़ से बढ़ाकर 15 एकड़ करने की मांग की गई है। इस संबंध में सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया है।
दक्षिण हरियाणा विकास लोकमंच रेवाड़ी के महासचिव प्रो. रणबीर सिंह यादव ने ज्ञापन में बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला ने राजकीय कन्या महाविद्यालय सोनीपत के निर्माण के लिए सोनीपत के सेक्टर-12 में 99 साल के पट्टे पर 10 एकड़ जमीन उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा को अलॉट की है। जिसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग हर साल 100 रुपये लीज राशि के तौर पर अदा करेगा। इस प्रस्ताव को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला के उच्च अधिकारियों की ओर से स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रशासनिक मंजूरी भी दे दी गई है। जबकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला ने राजकीय ब्वॉयज कॉलेज रेवाड़ी को सेक्टर-20 में 5.32 एकड़ जमीन अलॉट की है। जो कि जिला मुख्यालय के राजकीय ब्वॉयज कॉलेज के लिए बहुत ही कम है।
बड़ा महत्व है कॉलेज का
रेवाड़ी का ब्वॉयज कॉलेज मानेसर-बावल इंवेस्टमेंट रीजन (एमबीआईआर) के मध्य स्थापित होने वाला एक महत्वपूर्ण कॉलेज है। एमबीआईआर रीजन में 35 लाख की जनसंख्या के साथ 2031 का प्लान तैयार किया जा रहा है। इस कॉलेज में सभी तरह के खेलों के मैदान, जिम्नेजियम, आधुनिक ऑडिटोरियम, प्रशासनिक खंड, दो छात्रावास (लड़के-लड़कियों के अलग-अलग) आधुनिक पुस्तकालय, आर्ट, साइंस एवं कॉमर्स के अलग-अलग खंड बनने हैं, जिसके लिए कम से कम 15 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। जबकि सेक्टर-20 में इस कॉलेज के लिए 15 एकड़ जमीन जमीन भी उपलब्ध है। यह कॉलेज भविष्य में ऑटोनोमस कॉलेज भी बन सकता है।
विज्ञापन
दो साल पहले की थी घोषणा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 28 मई 2015 को अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में रेवाड़ी मुख्यालय में ब्वॉयज कॉलेज की घोषणा की थी। हालांकि इसके बाद सीएम की घोषणाओं में से 22 कॉलेजों के भवन का शिलान्यास भी कर दिया। लेकिन रेवाड़ी में भवन के लिए जमीन की तलाश पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद सेक्टर-20 में ब्वॉयज कॉलेज के लिए 5.32 एकड़ जमीन चिन्हित की गई। इसके बाद पिछले दिनों इस कॉलेज के लिए सेक्टर-18 स्थित गर्ल्स कॉलेज में सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
मुख्यालय पर नहीं था ब्वॉयज कॉलेज
रेवाड़ी शहर में यूं तो अहीर कॉलेज और केएलपी जैसे बड़े कॉलेज चल रहे हैं। लेकिन सरकारी नहीं होने से यह मांग लंबे समय से चली आ रही थी। साल 2008 में हैड क्वार्टर पर गर्ल्स कॉलेज शुरू हुआ। इसके बाद ब्वॉयज कॉलेज की मांग शुरू हो गई थी।
ब्वॉयज कॉलेज में आज से लगेंगी कक्षाएं
सेक्टर 18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार से ब्वॉयज के लिए सांध्यकालीन कक्षाएं आरंभ होंगी। दोपहर दो बजकर 40 मिनट से कक्षाएं शुरू होंगी। अभी शुक्रवार को छात्रों को टाइमटेबल और कक्षाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। विधिवत रूप से कक्षाओं का शुभारंभ सोमवार को होगा। ज्ञात रहे कि 24 अगस्त से आरंभ हुए दाखिला प्रक्रिया में 31 अगस्त तक 54 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था, वहीं 11 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क के दाखिला लेने की छूट दिए जाने के बाद कुल 76 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। वहीं काफी संख्या में विद्यार्थियों ने आवेदन किया हुआ है। इन्हें भी मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
कॉलेज का बदला समय
राजकीय महिला महाविद्यालय के भवन में सुबह और शाम की पाली की कक्षाएं लगनी हैं। इसलिए कॉलेज प्रशासन ने सुबह 8.40 बजे से और शाम की पाली में लड़कों की कक्षाएं 2:40 बजे से लगाने का निर्णय लिया है। फिलहाल जो विषय छात्राएं पढ़ रही हैं, वही छात्रों को भी पढ़ाए जाएंगे। इसके लिए फिलहाल शिक्षकों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल पूजा खुल्लर ने बताया कि बीए की 80 सीटों पर 76 छात्रों का दाखिला हो चुका है। कक्षाएं आरंभ कराने के लिए टाइम टेबल लगा दिए गए हैं। शुक्रवार से शाम की पाली की कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। शिक्षकों की ड्यूटियां लगा दी गईं हैं। ब्वॉयज कॉलेज शुभारंभ होने के अवसर पर सोमवार 11 सितंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
हमने इसके लिए रिवाइज प्रपोजल बनाया है। शीघ्र ही इसे भिजवाया जाएगा। कॉलेज के लिए अधिक जमीन की जरूरत है। -रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक, रेवाड़ी