फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   विधायक के मीटिंग में न पहुंचने पर चर्चाओं का जोर

विधायक के मीटिंग में न पहुंचने पर चर्चाओं का जोर

Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
विधायक के मीटिंग में न पहुंचने पर चर्चाओं का जोर
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

रेवाड़ी।
राज्य सरकार की 1000 दिन की उपलब्धियां गिनाने के लिए शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बुलाई गई मीटिंग में शहर विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के नहीं पहुंचने पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए। शहर में चर्चा रही कि नगर परिषद में चल रहे ई-टेंडरिंग के ‘धुआं’ से बचने के लिए विधायक इस मीटिंग में नहीं पहुंचे। हालांकि विधायक कापड़ीवास ने कहा कि उन्हें इस मीटिंग की सूचना इसके शुरू होने के पांच मिनट पहले ही दी गई थी। किसी अन्य जगह होने के कारण वह मीटिंग में नहीं पहुंच सके।
जन स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल की अध्यक्षता में राज्य सरकार की 1000 दिन की उपलब्धियां गिनाने के लिए एक मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग शुरू होने के काफी देर तक विधायक कापड़ीवास का इंतजार भी किया गया, लेकिन वह नहीं आए। इस बीच चर्चा का दौर शुरू हो गया। चर्चाएं थी कि नगर परिषद में उठ रहे ई-टेंडरिंग के ‘जिन्न’ से दूर रहने के चलते विधायक ने मीटिंग में नहीं आना उचित समझा। बताया जाता है कि यह आरोप-प्रत्यारोप इन्हीं की पार्टी के लोगों की ओर से लगाए जा रहे हैं। ऐसे में वहां आने पर यह मीटिंग सरकार की उपलब्धियों को बताने से हटकर अलग दिशा में मुड़ जाती। उल्लेखनीय है कि इन दिनों नगर परिषद में ई-टेंडरिंग का मामला जोर-शोर से उठा हुआ है। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया को लेकर किसी भी अखबार में विज्ञापन नहीं दिया गया। वहीं ई-टेंडरिंग में भी घालमेल किया गया है।
विज्ञापन


नगर परिषद में अधिकारियों को चेताया
कापड़ीवास चाहे मीटिंग में नहीं पहुंचे, लेकिन शाम को वह एकाएक नगर परिषद पहुंचे। बताया जाता है कि उन्होंने वहां अधिकारियों को चेताया कि जो गलती करेगा वह भुगतेगा। अगर तुम सही हो इन आरोपों का विरोध करो। अगर तुम्हारी गलती है इसे मानकर टेंडर निरस्त करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे मीटिंग शुरू होने से केवल पांच मिनट पहले ही सूचना मिली थी। वह उस समय मैं आकेड़ा में शिवरात्रि के एक कार्यक्रम में था। उसके बाद गर्ल्स कॉलेज को लेकर चंडीगढ़ से हायर एजूकेशन की टीम आई थी। वहां समय लग गया। इसके बाद ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल गए। यहां कॉलेज के बच्चों के लिए कक्षा शुरू करने पर चर्चा की। लौटते समय नगर परिषद भी रुका था।

रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक रेवाड़ी

हमारे पास चंडीगढ़ से सुबह साढ़े दस बजे इस तरह की मीटिंग करने की सूचना मिली। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों को बताया गया। जन स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने विधायक से बात की। वह शिवरात्रि होने के चलते आकेड़ा में थे।
योगेंद्र पालीवाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed