{"_id":"59710ecd4f1c1be04b8b45e8","slug":"61500581581-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में व्यक्ति ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में व्यक्ति ने निगला जहर, मौत
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में व्यक्ति ने निगला जहर, मौत
चरखी दादरी।
जैन मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसका शव रावलधी नहर के समीप से बरामद हुआ है। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों के बयान पर सदर थाना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई श्यामसुंदर ने बताया कि उसका भाई राजकुमार अपने परिवार सहित कलकत्ता रहता था। दो माह पहले ही वह दादरी शिफ्ट हुआ था। श्यामसुंदर ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह घर से निकला था लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि श्यामसुंदर का शव रावलधी नहर के समीप पड़ा मिला है। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। सदर थाना पुलिस को मृतक की जेब से एक सुुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। सदर थाना प्रभारी प्रेम कुमार का कहना है कि प्राथमिक जांच में मौत का कारण जहर सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई अमल में लाएगी। फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।