फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गो रक्षा सेना और घिसा मंडल ने भी दिया संत को समर्थन

गो रक्षा सेना और घिसा मंडल ने भी दिया संत को समर्थन

Mon, 03 Jul 2017 02:03 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
गो रक्षा सेना और घिसा मंडल ने भी दिया संत को समर्थन
गो रक्षा सेना और घिसा मंडल ने भी दिया संत को समर्थन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गोचरान भूमि के लिए आमरण अनशन कर रहे संत गोपालदास को घिसा संत मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दहिया ने रविवार को समर्थन दिया है। उनके साथ गो रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशु मोंगिया के साथ सांखोल गोशाला के प्रधान ने भी सहयोग का आश्वासन दिया।

संत गोपालदास ने कहा कि नेता अगर एक दिन भी बिना छत के गुजारकर देखें तो पता चले कि गाय कैसे धूप और बारिश में रोजाना सड़क पर हादसे का शिकार हो रही है। सरकार ने विधायकों और सांसदों के भत्ते तो बढ़ा दिए, मगर गाय के चारे को मंहगा कर दिया है। सरकार यह भलीभांति जानती है कि गाय का हमारे जीवन में महज धार्मिक महत्व ही नहीं है। वह हमें ऐसे संसाधन उपलब्ध कराती है जो अमृत समान हैैं। गाय का दूध, घी और मूत्र तमाम तरह के रोगों से मुक्ति दिलाता है। इसके बावजूद उसकी कोई परवाह नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार गाय की सुरक्षा से संबंधित कोई ठोस कदम नहीं उठाएगी उनका अनशन जारी रहेगा। इसके लिए वह मौत के मुंह में जाने से भी नहीं घबराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed