फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   60 quintals of paddy arrived, purchase not done due to moisture

Rohtak News: 60 क्विंटल धान की आवक, नमी के चलते नहीं हुई खरीद

Wed, 02 Oct 2024 06:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 02 Oct 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
60 quintals of paddy arrived, purchase not done due to moisture
02सीटीके15..नई अनाज मंडी में पड़ी गंदगी। संवाद
रोहतक। नई अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। बुधवार को 60 क्विंटल धान की आवक हुई। नमी के चलते अभी तक फसल खरीद नहीं हो पा रही है। बाजरा की आवक अभी नहीं हुई है। फसल के उठान को आसान बनाने के लिए पर्याप्त बारदाना भी पहुंच गया है। विधानसभा चुनाव में लोगों की व्यस्तता के चलते मंडी में अभी रौनक नहीं लौटी है। मंडी की सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। बुधवार को भी यहां कचरा बिखरा नजर आया।
विज्ञापन

खरीफ सीजन की नकदी फसल धान की खरीद के लिए एक अक्तूबर से खरीद शुरू होनी थी। मंडी प्रशासन का दावा है कि खरीद की तैयारियां पूरी हैं। धान आने पर खरीद की जाएगी। फिलहाल कुछ ही धान मंडी में पहुंची है। इसमें भी नमी की मात्रा अधिक है। नियमानुसार यह करीब मात्रा 17 प्रतिशत होनी चाहिए, जबकि मंडी में पहुंच रही धान में 27 प्रतिशत से अधिक नमी पाई जा रही है। इस कारण खरीद शुरू नहीं हुई है। इस समस्या से निपटने के लिए किसानों ने धान सुखाने को लेकर धूप में फैलाया हुआ है। मंडी में घूमते बेसहारा पशुओं से फसल सुरक्षित रखने के लिए उन्हें शाम को समेत कर रखा जाता है। किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था कर दी गई है। शेड के नीचे गोबर व अन्य कचरा अभी भी पड़ा हुआ है। मंडी प्रशासन की ओर से यहां सफाई व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई है।
विज्ञापन




मंडी में फसल सुखाकर ही लाएं किसान
मंडी अधिकारियों ने किसानों को अपनी फसल सूखाकर लाने के लिए कहा है। इससे उन्हें फसल खरीद के समय किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। फसल में 17 प्रतिशत तक नमी होनी चाहिए। इससे अधिक नमी पर खरीद नहीं होगी। पिछले सीजन में फसल न सूखने के कारण किसानों को ब्रिकी के दौरान काफी परेशान होना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



----
मंडियों में किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धान व बाजरे का उठान भी साथ-साथ किया जाएगा।
देवेंद्र ढुल, सचिव, मार्केटिंग बोर्ड।

02सीटीके15..नई अनाज मंडी में पड़ी गंदगी। संवाद

02सीटीके15..नई अनाज मंडी में पड़ी गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed