फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   6 out of 21 complaints received in Samadhan Camp resolved

Rohtak News: समाधान शिविर में प्राप्त 21 शिकायतों में से 6 का निपटारा

Fri, 10 Jan 2025 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
6 out of 21 complaints received in Samadhan Camp resolved
समाधान शिविर में वीरवार को 21 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया। अन्य शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया जारी है। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को इन शिकायतों के यथाशीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि हर शिकायत के निदान के लिए प्रति कार्य दिवस जिला मुख्यालय, उपमंडल मुख्यालय व नगर निगम कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दें फसलों के नष्ट होने का ब्योरा
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि किसानों की मांग पर सरकार की ओर से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोल दिया गया है। गत दिनों जिला में हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए प्रभावित किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपने दावे कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पर ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सरकार को अवगत कराया गया था। उन्होंने प्रभावित किसानों से आह्वान किया है कि वे 20 जनवरी तक बारिश व ओले से रबी की फसलों को हुए नुकसान के दावे पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed