फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   6 bikes stolen from two youths recovered

दो युवकों से चोरी की 6 बाइक बरामद

Sun, 27 Mar 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
6 bikes stolen from two youths recovered
महम। पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने बाइक चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की छह बाइक बरामद हुई हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। प्रभारी एवीटी स्टाफ उपनि. गोर्धन सिंह ने बताया कि 5 अप्रैल 2021 को सुधीर निवासी गांव चिटाना (सोनीपत) हाल किरायेदार भरत कॉलोनी की शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि सुधीर ने रात को बाइक भरत कॉलोनी में घर के बाहर गली में खड़ी की थी। जहां से किसी ने बाइक चुरा ली। मामले में 25 मार्च को एवीटी स्टाफ की टीम ने आरोपी सन्नी व अंकित निवासी गांव भराण को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी की बाइक हांसी व रोहतक शहरी क्षेत्र से चोरी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed