फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   5G POS machines will provide relief from queues at ration depots.

Rohtak News: राशन डिपो पर कतारों से राहत देंगी 5जी पीओएस मशीनें

Sun, 10 May 2026 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 10 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
5G POS machines will provide relief from queues at ration depots.
50-शहर में ​राशन डिपो पर 5जी पीओएस मशीन को लेकर जानकारी देते डिपो होल्डर । संवाद
रतन चंदेल
विज्ञापन

रोहतक। राशन डिपो पर अब लंबी कतार नहीं लगेगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से यहां 5जी पीओएस मशीनें भेजी गई हैं जिनसे जिले में 1,48,457 राशन कार्ड धारकों को लाभ पहुंचेगा।
धीमी पीओएस मशीनों से राशन डिपो पर लंबी कतारें, शीर्षक से अमर उजाला में 20 मार्च को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित समाचार का असर सामने आ गया। विभाग ने राशन डिपो पर 5जी जमाने की नई पीओएस मशीनें भेजी हैं। ऐसे में धीमी गति वाली 2जी पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें अब गुजरे जमाने की बात होगी।
विज्ञापन

जिला में 252 राशन डिपो पर 5जी पीओएस मशीने आई हैं। इससे राशन वितरण की गति 2जी के मुकाबले दोगुनी से भी अधिक हो जाएगी और लंबी कतारें नहीं लगेंगी। राशन डिपो पर मशीनों के साथ ही मापतोल के लिए डिजिटल कांटे भी भेजे गए हैं जिसमें सील लगी हुई है। नई मशीनों को कांटे को संलग्न किया जा रहा है। मशीन से अंगूठा या उंगली स्कैन होने के अलावा आयरिस स्कैनर से आंखें भी स्कैन हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जरूरत पड़ने पर मोबाइल फोन पर ओटीपी भी भेजा जा सकता है। एक उपभोक्ता को राशन वितरण के बाद ही दूसरे की बारी आएगी। विभाग का दावा है कि राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए यह बेहतर साबित होंगी। जिला में तमाम राशन डिपो पर 2जी पीओएस मशीनें होने से हर माह लंबी कतार लगी रहती थी। संवाद
----------------------
डिपो पर राशन की जानकारी लेने आए तो पता चला कि यहां अब 2जी क बजाय 5जी पीओएस मशीन आ गई है। यह सुनकर राहत मिली है।
- संजय, भिवानी रोड निवासी
---
डिपो पर राशन पहुंच गया है। नई 5जी पीओएस मशीनें व डिजिटल कांटा भी पहुंचा है जिसे संलग्न किया जा रहा है। नई मशीनें आने से राशन वितरण कार्य जल्दी हो सकेगा।
- घनश्याम, राशन डिपो होल्डर
----
डिपो पर नई मशीन आने से हमको बहुत राहत मिलेगी। 2जी मशीन में बहुत धीमी गति से काम करती और हमें घंटों कतार में रहना पड़ता।
- देवेंद्र, न्यू राजेंद्र कॉलोनी
----------------------
जून का एडवांस में गेहूं डिपो पर पहुंचा
विभाग की ओर से मई महीने में ही जून का गेहूं भी भेज दिया गया है जिसे इसी महीने एडवांस में वितरित किया जाएगा। 5जी मशीनों के संलग्न के बाद सप्ताहभर में ही राशन वितरण शुरू होने की संभावना है।

---------
राशन वितरण में पारदर्शिता रखने के लिए विभाग ने 5जी पीओएस मशीनें भेजी हैं। इन अत्याधुनिक मशीनों के प्रयोग से सरकारी डिपो पर राशन वितरण की गति तेज होगी।
- अशोक कुमार, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed