फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हिंदी, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र में पीजी के लिए प्रदेश के टॉपरों की पहली पसंद एमडीयू

हिंदी, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र में पीजी के लिए प्रदेश के टॉपरों की पहली पसंद एमडीयू

Wed, 11 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
हिंदी, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र में पीजी के लिए प्रदेश के टॉपरों की पहली पसंद एमडीयू
फोटो :
विज्ञापन

हिंदी, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र में पीजी के लिए प्रदेश के टॉपरों की पहली पसंद एमडीयू
-विश्वविद्यालयों से पढ़ाई करने के इच्छुक उम्मीदवार की पहली च्वाइस यहां दाखिले को दे रही तरजीत
-प्रवेश प्रक्रिया के तहत एमडीयू में हुई काउंसिलिंग के दौरान दाखिला लेने पहुंचे टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हिंदी, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र से स्नातकोत्तर की पढ़ाई में एमडीयू का जवाब नहीं है। प्रदेश के सात विश्वविद्यालयों के पीजी कोर्सों में चल रही केंद्रीयकृत दाखिला प्रक्रिया यही बयां कर रही है। दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के टॉपरों ने एमडीयू से पढ़ाई करने में रुचि दिखाई है। यह हम नहीं, मंगलवार को शुरू हुई काउंसिलिंग के आंकड़े कह रहे हैं। काउंसिलिंग में हिंदी विषय से 11, अंग्रेजी से सात व अर्थशास्त्र से पहले, तीसरे, पांचवें, छठे व सातवें रैंक के विद्यार्थियों ने एमडीयू दाखिला लेने की प्राथमिकता दर्शाकर शिक्षा क्षेत्र में विवि को प्रदेश में नई पहचान दी है।
हिंदी में नरेंद्र कुमार टॉपर
प्रदेश में कला संकाय के पीजी कोर्सों की प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी संभालते हुए कुरुक्षेत्र विवि ने परिणाम जारी किया। इसमें नरेंद्र कुमार 60.65 अंकों के साथ प्रथम रहा। इस विद्यार्थी ने हिंदी से पीजी करने के लिए एमडीयू में प्रवेश की प्राथमिकता जाहिर की है। यही नहीं इसके बाद के दस और टॉपर की भी प्राथमिकता एमडीयू है। इसमें दीपक कुमार, सुनील कुमार, संदीप कुमार, पूनम कुमारी, रितु, ओमबीर, अजीत, अजय, एकता, आरती शामिल हैं। विवि की कुल 58 सीटों के लिए मंगलवार को काउंसिलिंग शुरू हुई। यहां दोपहर तक पांच विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे। इनमें से तीन टॉपर्स हैं। काउंसिलिंग 12 जुलाई तक चलेगी। विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला ने बताया कि काउंसिलिंग जारी है। दस्तावेज लेकर आ रहे विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अंग्रेजी में सुक्रीति रही टॉपर
प्रदेश के सात विवि में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में सुक्रीति प्रथम रही। इस छात्रा ने 65.5 अंकों के साथ एमडीयू में प्रवेश की प्राथमिकता जाहिर की है। इसके चलते काउंसिलिंग में इसे दाखिला दिया गया। इस छात्रा के बाद सात रैंक तक के छह अन्य टॉपर भी एमडीय से ही पढ़ना चाहते हैं। इसमें राहुल शर्मा, श्रुति राणा, एज़ा देशवाल, अंजलि, समीक्षा शामिल हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम दत्ता ने बताया कि विवि की कुल 65 सीटें हैं। सुपरन्यूमैरी की भी दस सीटें हैं। ऑल इंडिया की 10, हरियाणा सामान्य वर्ग की 27, एससी एसअी की 11, बीसी-ए 9, बीसी-बी6 व पूर्व सैनिक और शारीरिक असक्षम के लिए दो सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थशास्त्र में पूनम रही टॉपर
प्रदेश में सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के तहत हुई लिखित परीक्षा में पूनम प्रथम रही। इस छात्रा ने पीजी की पढ़ाई के लिए एमडीयू को चुना है। यही नहीं इस छात्रा के अलावा तीसरे, पांचवें, छठे व सातवें रैंक के टॉपर विद्यार्थी भी यहीं से अर्थशास्त्र में पीजी करना चाहते हैं। इसीलिए प्रवेश प्रक्रिया के तहत पहली च्वाइस एमडीयू को रखा। इसमें कवरदीप तीन रैंक, विवेक पांच रैंक, प्रतीक छह रैंक व नितिन कुमार सात रैंक शामिल हैं। डीन कॉमर्स प्रो. आरआर सैनी ने बताया कि मंगलवार को विवि की सीटों के लिए काउंसिलिंग शुरू हो गई है। विद्यार्थी अपने दस्तावेज लेकर आ रहे हैं। इन्हें जांचने के बाद पात्र उम्मीदवारों को दाखिला लिया जा रहा है।

फीस के लिए विभाग में बुलाया बैंक कर्मचारी
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय कैंपस में फीस जमा कराने की व्यवस्था की गई। इसके तहत संबंधित बैंक से कर्मचारी विवि में ही बुलाये गये। ये कर्मचारी विभिन्न विभागों में दाखिला लेने आए विद्यार्थियों की फीस जमा कराने में देर शाम तक जुटे रहे। इससे पूर्व विवि स्टाफ ने विद्यार्थियों के चालान जनरेट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed