फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नप ने सेक्टर 20 और मंडी टाउनशिप की सड़कों की मरम्मत के लिए मांगे टेंडर

नप ने सेक्टर 20 और मंडी टाउनशिप की सड़कों की मरम्मत के लिए मांगे टेंडर

Mon, 09 Jul 2018 06:10 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
नप ने सेक्टर 20 और मंडी टाउनशिप की सड़कों की मरम्मत के लिए मांगे टेंडर
नप ने सेक्टर 20 और मंडी टाउनशिप की सड़कों की मरम्मत के लिए मांगे टेंडर
विज्ञापन

सिरसा। शहर के मंडी टाउन शिप एरिया के ब्लॉक ए,बी,सी और ई और हुडा सेक्टर की सड़कों की मरम्मत के लिए नगर परिषद ने टेंडर आमंत्रित कर लिए है। सोमवार से ठेकेदार टेंडर भर सकते हैं। टेंडर एक अगस्त को खोले जाएंगे और उसके बाद टेक्निकल अप्रूवल के लिए मुख्यालय में चीफ इंजीनियर के पास भेजे जाएंगे। यदि सभी सड़कों के लिए आवेदन आ गए तो टेंडर खोलने के बाद की यह प्रक्रिया करीब दस दिनों में पूरी हो जाएगी। इसके बाद सितंबर से शहर के ए,बी,सी और ई ब्लॉक के साथ हुडा के सेक्टर 20 वन और पार्ट टू की सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। सड़कों की मरम्मत कार्यों के लिए स्थानीय शहरी निकास विभाग ने 29 जून को सिरसा नगर परिषद द्वारा भेजे गए 12 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दी है। हालांकि नगरपरिषद ने करीब 13 करोड़ सात लाख रुपये का एस्टिमेट बनाकर भेजा था। लेकिन स्थानीय शहरी निकाय निदेशायल हरियाणा ने कुछ कटौती करके 12 करोड़ 78 लाख 37 हजार रुपये का एस्टिमेट पास किया। यह प्रस्ताव प्रशासन और नगरपरिषद के अधिकारियों की देखरेख में तैयार किया गया था।
जानकारी के अनुसार शहर के मंडी टाउनशिप के ए,बी,सी,ई ब्लॉक की हालत कई सालों से खस्ता थी। ये ब्लॉक शहर के पॉश एरिया में गिने जाते हैं। लेकिन जब से हुडा की आर्थिक स्थिति डावाडोल हुई थी। तब से इनमें सड़कों की मरम्मत के काम बंद हो गए थे। सरकार ने इन्हें करीब डेढ़ साल पहले नगरपरिषद को हैंडओवर कर दिया। इसी प्रकार से हुडा के सेक्टर 20 पार्ट वन, हुडा पार्ट टू में भी सड़कें टूटी हुई थी। तीन महीने पहले नगरपरिषद के प्रशासनिक अधिकारियों ने इसका एस्टिमेट बनाकर 14 मई 2018 को स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय के पास भेजा। निदेशालय ने 29 जून को इस प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन

तारकोल की बजाए बननी चाहिए इंटरलोर्किंग टाइल
बी ब्लॉक सेवा समिति के पदाधिकारी प्रदीप सचदेवा का कहना है कि ए,बीसी,और ई ब्लॉक में तारकोल की बजाए इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण होना चाहिए। क्यों बरसात में इन ब्लॉक में तीन से चार फुट तक पानी जमा हो जाता है। जिससे कि सड़कें टूट जाती है। करीब तीन साल पहले इन ब्लॉक में एक सड़क का निर्माण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में पांच करोड़ रुपये हुए थे मंजूर, लेकिन स्थानांतरित करने के मुद्देे पर रोक दिए गए काम
शहर के रिहायशी एरिया के साथ आईटीआई चौंक से वाया सिविल अस्पताल डबवाली रोड की मरम्मत के लिए भी शहरी निकास विभाग ने तीन करोड़ 98 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। यह सड़क पिछले तीन साल से कई जगहों पर टूटी हुई है। सेक्टर 20 के निवासी सुरेंद्र भाटिया ने बताया कि 2015 में हुडा के तत्कालीन प्रशासक सिरसा में आए थे और सड़कों की मरम्मत के लिए पांच करोड़ स्वीकृति करके गए थे। 2015 में टेंडर की प्रक्रिया शुरू हुई और दिसंबर 2016 में पैसा सेंक्शन हुआ। कुछ सड़कों की मरम्मत पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च भी किए गए। सी ब्लॉक में सिविल अस्पताल रोड वाली सड़क की मरम्म्त का एस्टिमेट करीब 25 लाख रुपये का था, मरम्मत का काम शुरू हुआ ही थी। लेकिन इसी बीच हुडा ने ये सेक्टर और सभी ब्लॉक नगरपरिषद को ट्रांसफर कर दिए। तभी उसी सड़क का बीच में ही काम रोक दिया गया। जबकि हुडा के बाकी सेक्टर की सड़कों की मरम्मत भी नहीं हो सकी।

कहां कितना खर्च होगा पैसा
डबवाली रोड सिरसा टू आईटीआई चौक सिविल अस्पताल 398.28 लाख
ब्लॉक ए,बी,सी,ई की स्पेशल रिपेयर, 308.61 लाख
इंडस्ट्रियल एरिया पार्ट वन, टू, थ्री की इंटरल रोड की स्पेशल रिपेयर, 143.81 लाख
सेक्टर 20 पार्ट वन और हुडा पार्ट टू के स्पेशल रिपेयर इंटरनल रोड, 427.67 लाख
कुल 1278.37 लाख
हुडा ने तारकोल की शर्त पर ही पैसा देने की हामी भरी: एसडीओ
मुख्यालय और हुडा विभाग की जब मीटिंग हुई तो हुडा की शर्त थी कि तारकोल की सड़कों पर तारकोल ही बिछाई जाएगी, तभी वे अपने हिस्से का फंड देंगे। इसलिए इन सेक्टर और ब्लॉक ए,बी,सी,ई में तारकोल की सड़कें ही बनाई जाएगी। सोमवार से टेंडर के लिए आवेदन कर सकते हैं। टेंडर एक अगस्त को खोले जाएंगे।
श्रवण बैनीवाल, एसडीओ, नगरपरिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed