फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रेलवे ट्रैक पर कार्य चलने के कारण पंद्रह मिनट खड़ी रही ट्रेन, लोग रहे परेशान

रेलवे ट्रैक पर कार्य चलने के कारण पंद्रह मिनट खड़ी रही ट्रेन, लोग रहे परेशान

Tue, 06 Feb 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर कार्य चलने के कारण पंद्रह मिनट खड़ी रही ट्रेन, लोग रहे परेशान
फोटो
विज्ञापन


ट्रैक पर मरम्मत के चलते बीस मिनट क्रॉसिंग पर खड़ी रही ट्रेन, लोग परेशान

- गोहाना से रोहतक के लिये आ रही थी ट्रेन, सड़क पर भी काफी देर तक लगा रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बजरंग भवन रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर निर्माण कार्य चलने के कारण सोमवार को बीस मिनट तक गोहाना से रोहतक को आने वाली पैसेंजर ट्रेन को रोकना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क मार्ग पर भी काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

पिछले कई दिन से बजरंग भवन रेलवे क्रासिंग के निकट रेलवे लाइन पर मरम्मत व साफ सफाई का कार्य चल रहा है। बताया गया कि सोमवार को दोपहर करीब दो बजे गोहाना से रोहतक को जाने वाली ट्रेन जैसे ही बजरंग भवन रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची तो रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य चलने के कारण उसे रेलवे कर्मचारियों ने लाल झंडी दिखाकर रुकवा लिया। दरअसल, मरम्मत कार्य ट्रेन आने के समय चल रहा था।
विज्ञापन

करीब बीस मिनट तक ट्रेन यहीं पर खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों में भी हड़कंप मचा रहा कि आखिर क्रासिंग के बीचोबीच क्यों ट्रेन को रोका गया है। बाद में कार्य पूरा होने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य के लिये रवाना किया गया। इस दौरान बजरंग भवन रेलवे क्रासिंग के पास सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन चालक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मामले की जानकारी नहीं है। रेल लाइन पर मरम्मत कार्य पूरा नहीं होने पर कई बार ट्रेन को रुकवा लिया जाता है। मामले की जानकारी कराई जाएगी
-नितिन चौधरी, सीपीआरओ रेलवे



ट्रेनों की देरी पर यात्रियों ने रेल मंत्रालय को किया ट्वीट
- आए दिन ट्रेनों के देरी से रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने का लगाया आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के देरी से आने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बार-बार मांग करने के बाद भी ट्रेनों के सही समय पर नहीं पहुंचने तथा रद्द रहने से गुस्साएं दैनिक यात्री संघ के पदाधिकारियों ने रेल मंत्रालय को ट्वीट किया। जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।
दिल्ली रोहतक दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल सिंह हाड़ा, मनोज कुमार, नितिन, राजेश, मनीष आदि ने बताया कि पिछले कई दिन से रोहतक से दिल्ली व अन्य मार्गों पर चलने वाली ट्रेनें कई-क ई घ्ंाटे देरी से रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रही हैं। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार को 12482 दैनिक सुपर फास्ट, 12481 गंगानगर इंटर सिटी करीब पांच घंटे देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं बरेली इंटर सिटी रद्द रही। यात्रियों ने रेल मंत्रालय को ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि आए दिन ट्रेनों के रद्द व देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। समस्या के समाधान की मांग की। जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि दिल्ली में ट्रेनों में कार्य चलने के कारण कुछ ट्रेनें देरी से पहुंच रही है।


पायदान पर सफर करने पर यात्रियों का चालान
रोहतक (ब्यूरो)। ट्रेनों के पायदान व पार्सल वाले डिब्बों में सफर करने वालों के खिलाफ आरपीएफ ने सोमवार को अभियान चलाया। 12 यात्रियों के चालान किये गये। आरपीएफ ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आरपीएफ थाना इंचार्ज एसपी सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत ट्रेनों के पायदान व पार्सल के डिब्बों में यात्रा करने वाले 12 यात्रियों का चालान किया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed