फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खेल

खेल

Sun, 01 Oct 2017 08:07 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खेल
खो-खो में छाए सैनी स्कूल के लड़के
विज्ञापन

- खेल महाकुंभ के दौैरान सैनी कॉलेज और माइक्रोन अकादमी में हुई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में शहर में चल रहे जिला स्तरीय मुकाबलों के छठे दिन टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक और खो-खो के मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-14 और अंडर-17 के मुकाबलों में सैनी स्कूल के लड़कों ने बाजी मारी। वहीं टेबल टेनिस में माइक्रोन टेबल टेनिस अकादमी ने बाजी मारी। जिम्नास्टिक में सर छोटूराम खेल स्टेडियम की टीम पहले नंबर पर रही।
रविवार को जिम्नास्टिक के खेल सैनी बीएड कॉलेज में हुए। वहीं टेबल टेनिस माइक्रोन टेबल टेनिस अकादमी और खो-खो सैनी कॉलेज में कराए गए

टेबल टेनिस
टेबल टेनिस के अंडर-14 वर्ग में माइक्रोन टेबल टेनिस अकादमी की टीम पहला स्थान पाते हुए विजयी रही। दूसरे स्थान पर स्कॉलर रोजरी टेबल टेनिस अकादमी की टीम रही जबकि तीसरे नंबर पर एसबी मॉडल स्कूल के सीनियर विंग की टीम ने जगह बनाई।
विज्ञापन


जिम्नास्टिक
जिम्नास्टिक के अंडर-14 की लड़कियों में सर छोटूराम खेल स्टेडियम की ए टीम ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर सैनी बीएड कॉलज का रहा और तीसरे स्थान पर सर छोटूराम खेल स्टेडियम की बी टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तरीय खेलों में चयनित जिम्नास्ट
छोटूराम खेल स्टेडियम से सुमन, मुस्कान और निकिता ने पहले तीन स्थानों पर रहते हुए राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए क्वालीफाई किया। इसके अलावा सैनी बीएड कॉलेज की चेष्टा, छोटूराम स्टेडियम की मुस्कान, कोमल, रिद्धि और प्रिंसी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।


खो-खो
अंडर-14 की लड़कियों में बोहर गांव के राजकीय कन्या स्कूल की टीम ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर संस्कार वैली पब्लिक स्कूल पटवापुर की टीम रही। वहीं तीसरा स्थान किलोई की टीम ने हासिल किया। अंडर-17 में पहला स्थान राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की टीम ने पाया। दूसरे स्थान पर भैणी भैरो टीम ने पाया, वहीं तीसरे नंबर पर सर छोटूराम खेल स्टेडियम की टीम की रही। लड़कों के अंडर-14 मुकाबलों में पहला स्थान सैनी स्कूल ने पाया। दूसरे नंबर पर रहते हुए संस्कार वैली पब्लिक स्कूल पटवापुर की टीम ने बाजी मारी। तीसरे नंबर पर खरकड़ा गांव की टीम रही। अंडर-17 में सैनी स्कूल की टीम ने बाजी मारी। वहीं दूसरे नंबर पर मदीना गांव की टीम ने कब्जा किया। तीसरा स्थान संस्कार वैली पब्लिक स्कूल की टीम ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed