{"_id":"595959894f1c1ba7678b46c3","slug":"51499027849-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली पेंशनर्स ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली पेंशनर्स ने जताई नाराजगी
Updated Mon, 03 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली पेंशनर्स ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन रोहतक यूनिट ने बिजली पेंशनर्स को सातवां वेतन का लाभ न देने पर नाराजगी जताई। एसोसिएशन के जिला प्रधान रत्नसिंह, जिला सचिव रणसिंह मल्हान, वित्त सचिव सतीश पसरीजा, वाइस चेयरमैन महेंद्र सिंह गौड़, वित्त सचिव इंद्रजीत आजाद, रघुनाथ अग्निहोत्री सेंटर काउंसिल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दे दिया है। यहां तक की सभी दूसरे आयोगों व निगमों के कर्मचारियों को भी सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल गया है, लेकिन प्रदेश के करीब 40 हजार बिजली पेंशनर्र्स को लाभ नहीं मिला है। हरियाणा बिजली पेंशनर्स कई बार इस बारे में लिखित व मौखिक तौर पर अपनी मांग रख चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है।