फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जिले की वृंदा ने जीती राष्ट्रस्तरीय अंडर-16 टेलेंट सीरीज

जिले की वृंदा ने जीती राष्ट्रस्तरीय अंडर-16 टेलेंट सीरीज

Sat, 24 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
जिले की वृंदा ने जीती राष्ट्रस्तरीय अंडर-16 टेलेंट सीरीज
जिले की वृंदा ने जीती राष्ट्र स्तरीय अंडर-16 टैलेंट सीरीज
विज्ञापन

-ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन द्वारा करनाल में कराई गई थी प्रतियोगिता
-गुजरात, दिल्ली, लखनऊ, करनाल, यमुनानगर, रोहतक व गुरुग्राम के 16 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की ओर से करनाल में कराई गई राष्ट्र स्तरीय अंडर-16 टैलेंट सीरीज (टेनिस) पर जिले की वृंदा ने कब्जा जमाया। वृंदा ने प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दिल्ली की खिलाड़ी श्रद्धा को 3-6, 6-0 व 6-1 से हराया। शुक्रवार को प्रतियोगिता जीतकर यमुनानगर पहुंची वृंदा का जिला खेल परिसर में स्वागत किया गया।

जिला खेल अधिकारी राजिंद्र गुप्ता ने बताया कि करनाल में ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन द्वारा 16 जून को सात दिवसीय राष्ट्रस्तरीय अंडर-16 टेलेंट सीरीज (टेनिस) कराई गई। इसमें गुजरात, दिल्ली, लखनऊ, करनाल, यमुनानगर, रोहतक व गुरुग्राम के 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में वृंदा ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते सभी मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने बताया कि वृंदा ने प्री क्वाटर फाइनल मैच में गुजरात की चारमी को 6-0, 6-0 से हराया। क्वाटर फाइनल मुकाबले में वृंदा ने दिल्ली निवासी दुर्गांशी को 6-0 व 6-1 के अंतर से हराया। क्वाटर फाइनल जीतकर उसने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मैच में वृंदा ने रोहतक की कनिका को 6-0, 6-0 से हराकर फाइनल के लिए जगह बनाई। फाइनल में वृंदा का मुकाबला दिल्ली की खिलाड़ी श्रद्धा के साथ हुआ। फाइनल मैच बहुत की रोमांचक रहा। पहले सैट में श्रद्धा ने वृंदा को 3-6 से हराकर मैच में बढ़त बना ली। लेकिन बाद में वृंदा ने मैच में वापसी करते हुए 3-6, 6-0 व 6-1 से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन द्वारा वृंदा को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता जीतकर तेजली खेल परिसर में पहुंची वृंदा का खेल विभाग द्वारा स्वागत किया गया। वृंदा ने अपनी जीत का श्रेय जिला खेल अधिकारी राजिंद्र गुप्ता, कोच गौरव व अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उनका प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा।
विज्ञापन

फोटो-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed