{"_id":"5946ca984f1c1b12698b4932","slug":"51497811608-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अटेली। खंड के गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गांव के राधा कृष्ण मंदिर में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला कई वर्षों से पूजा-अर्चना करती आ रही थी। शनिवार शाम अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। महिला ने अपनी आप बीती ग्रामीणों को बताई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए नारनौल महिला थाना को इस बात से अवगत कराया। महिला पुलिस थाने में कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। महिला पुलिस ने पीड़ित महिला का नारनौल सामान्य अस्पताल में चिकित्सक जांच करवाई है। घटना के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।