{"_id":"671192fab360a0a1fc0887c4","slug":"5000-child-players-will-showcase-their-talent-rohtak-news-c-17-roh1020-527204-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 5000 बाल खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 5000 बाल खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा प्रदर्शन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से 19 से 21 अक्तूबर तक 6वीं हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूल खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 11 वर्ष से कम उम्र के 5000 बाल खिलाड़ी विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे राजीव गांधी स्टेडियम में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक होगी। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन छह स्थानों राजीव गांधी खेल स्टेडियम, सर छोटूराम स्टेडियम, अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल, मानव रचना स्कूल सुनारियां, जैड ग्लोबल स्कूल तथा पठानिया पब्लिक स्कूल में करवाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर प्रतियोगिता स्थल पर एक-एक चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में एक-एक एंबुलेंस तैनात की जाएगी। पुलिस की ओर से सभी प्रतियोगिता स्थलों पर पीसीआर व राइडर तैनात करवाने के साथ खिलाड़ियों के ठहरने के स्थलों पर भी गार्ड तैनात किए जाएंगे। खिलाड़ियों के ठहरने व खाने-पीने के समुचित प्रबंध किए जाएगा। खिलाड़ियों को ताजा व गुणवत्ता का खाना उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था विभिन्न स्कूलों में की गई है। इनमें मुख्य रूप से एमडीएन पब्लिक स्कूल, मानव रचना स्कूल सुनारिया, वीकेएम हाई स्कूल काठमंडी रोड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुनारिया कलां, केडी हाई स्कूल, केवीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नवयुग संस्कृति स्कूल, महिंद्रा मॉडल स्कूल, हरकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, शिक्षा भारती स्कूल लाढ़ोत रोड, सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व सैनी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, जेपी इंटरनेशनल स्कूल, वैश्य पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 व जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं।
स्थान खेल
राजीव गांधी खेल स्टेडियम- एथलेटिक्स
सर छोटूराम स्टेडियम - कुश्ती, जिमनास्टिक्स
अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल- योग, शतरंज, कैरम
मानव रचना स्कूल सुनारियां- कबड्डी, टग ऑफ वॉर, खो-खो
जैड ग्लोबल स्कूल- स्केटिंग
पठानिया पब्लिक स्कूल- सांस्कृतिक कार्यक्रम