फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   5 trains canceled due to fog, passengers upset

Rohtak News: कोहरे के कारण 5 गाड़ियां रद्द, यात्री परेशान

Wed, 28 Dec 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
5 trains canceled due to fog, passengers upset
रोहतक। कोहरे का असर ट्रेनों पर पड़ने लगा है, जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। कोहरे के कारण रेलवे को दिल्ली, भिवानी व जींद की तरफ जाने वाली पांच गाड़ियों को रद्द करना पड़ा। ऐसे में यात्रियों के अंदर रोष देखने को मिल रहा है। जींद एक्सप्रेस गाड़ी रद्द करने के कारण गत दिवस यात्रियों ने स्टेशन पर एक गाड़ी को एक घंटे तक रोके रखा था। ऐसे में यात्री काफी परेशान नजर आ रहे है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण दूसरे स्थानों से रोहतक स्टेशन पर पहुंचने वाली गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही। सभी गाड़ियां 15 मिनट से लेकर एक घंटा देरी से चल रही है जिससे यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे है। कोहरे के कारण भिवानी की तरफ जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस अपन निर्धारित समय से 22 मिनट देरी, किसान एक्सप्रेस 35 मिनट देरी से चली। जबकि शाम को 5:30 पर चलने वाली भिवानी एक्सप्रेस को 21 जनवरी तक रद्द किया हुआ है। वहीं, जींद की तरफ चलने वाली गाड़ियों में पठानकोट एक्सप्रेस 20 मिनट देरी, सरबत दा भला एक्सप्रेस 15 मिनट देरी, जींद एक्सप्रेस 25 मिनट देरी, दिल्ली-जींद मेमू 30 मिनट देरी, अवध आसाम एक्सप्रेस दो घंटा देरी, जींद एक्सप्रेस 25 मिनट देरी से चली। साथ ही जींद एक्सप्रेस विशेष व जाखल एक्सप्रेस को रद्द किया गया। दिल्ली वाली गाड़ियों में तिलकब्रिज एक्सप्रेस 20 मिनट देरी, धौलाधार एक्सप्रेस एक घंटा 32 मिनट देरी, नई दिल्ली एक्सप्रेस 41 मिनट देरी, कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू 30 मिनट देरी, पठानकोट एक्सप्रेस एक घंटा देरी, किसान एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से चली। वहीं सुबह-शाम चलने वाली दिल्ली एक्सप्रेस गाड़ी को रद्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed