{"_id":"64b700d2ed177014320d68f8","slug":"480-youths-raced-to-become-agniveer-rohtak-news-c-17-roh1018-203472-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अग्निवीर बनने के लिए 480 युवाओं ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अग्निवीर बनने के लिए 480 युवाओं ने लगाई दौड़
विज्ञापन
राजीव गांधी स्टेडियम में सेना भर्ती में फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे युवाओं के दस्तावेज जांचते अधि
रोहतक। राजीव गांधी खेल परिसर में मंगलवार को बेरी, मातनहेल व बादली के युवाओं ने बारिश में अग्निवीर बनने के लिए दौड़ लगाई। अलग-अलग छह बैच में कुल 480 युवा दौड़ में शामिल हुए। 250 से ज्यादा सफल युवा फिजिकल टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट पास कर अन्य होने वाली भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। दौड़ के साथ अन्य प्रक्रिया पूरी करने वाले युवाओं के दस्तावेजों की जांच की गई। बुधवार को पानीपत, इसराना, समालखा व महम तहसीलों के युवा अग्निवीर भर्ती में दौड़ लगाएंगे।
दौड़ में शामिल हुए जिन अभ्यर्थियों की दौड़ व अन्य फिजिकल प्रक्रिया पूरी हुई उनका मेडिकल कराया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक आगे के लिए होने वाली प्रक्रिया को मोबाइल के माध्यम से सूचना मिलती रहेगी। भर्ती के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित रहा। कुछ अभ्यर्थियों के पास अपना एडमिट कार्ड और रैली नोटिफिकेशन न होने के कारण उनको अंदर नहीं जाने दिया गया। सेना भर्ती कैमरों की निगरानी में चल रही है। कोई भी अभ्यर्थी दलालों में चक्कर में पड़कर अपना भविष्य न खराब करें, इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही रैली में प्रतिबंधित दवाओं व नशीले पदार्थ का सेवन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
बाक्स
दौड़ पूरी न करने वाले युवा बोले अगली भर्ती तक रखेंगे तैयारी पूरी
भर्ती के दौरान दौड़ पूरी न होने के कारण बाहर आए युवां सचिन, जयदीप व युद्धवीर ने बताया कि वह लंबी कूद में व दौड़ पूरी न होने के कारण भर्ती से बाहर हुए है। बाहर हुए इसका अफसोस कतई नहीं है। अगली अग्निवीर भर्ती पूरी होने तक यह तैयारी जारी रहेगी। ताकि आने वाली भर्ती में किसी कमी के कारण बाहर न हो सकें। साथ आए परिजनों ने कहा कि कोरोना काल के दौरान भर्ती न होने के कारण जिन युवाओं की उम्र निकल चुकी है, उनको भी एक मौका देना चाहिए। ताकि वह भी देश रक्षा में अपना सहयोग दे सकें।
विज्ञापन
सेना में भर्ती के लिए आए युवा फुटपाथ पर न सोएं : जयहिंद
वहीं नवीन जयहिंद ने बयान जारी कर कहा कि सेना भर्ती के लिए आए युवा रात के समय सड़कों पर ही सोते नजर आते हैंं। प्रशासन की तरफ से बाहर न तो टेंट की व्यवस्था है न ही मोबाइल टाॅयलेट की। रात में बहुत से युवा स्टेडियम के बाहर ही सो रहे है और बारिश का मौसम होने की वजह से युवाओ को बड़ी परेशानी हो रही है। युवाओ की यह स्थिति देखते हुए जयहिंद सेना की तरफ से यहां भर्ती के लिए आए सभी युवाओं के निशुल्क सोने व खाने की व्यवस्था बाग में कर दी गई है।