फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   45 thousand cheated in the name of booking plane ticket from delhi to canada

Rohtak News: दिल्ली से कनाडा के लिए हवाई जहाज की टिकट बुक करने के नाम पर 45 हजार ठगे

Sat, 15 Apr 2023 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
45 thousand cheated in the name of booking plane ticket from delhi to canada
रोहतक। शहर के गांधी कैंप के युवक से दिल्ली से कनाडा जाने के लिए हवाई जहाज की टिकट बुक कराने के नाम पर 45 हजार की ठगी की गई है। गांधी कैंप निवासी गौरव कोचर ने इस संबंध में पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गौरव कोचर ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसे कनाडा के टोरेंटो जाना था। इसी बीच टिकट बुक कराने के लिए विदेशी नंबर से व्हाट्सअप कॉल आई। क्योंकि वह इंटरनेट टिकट बुक के लिए जानकारी जुटा रहा था। कॉल करने वाले ने वीजा लगने के बाद कनाडा की बुकिंग करने पर सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उसने विश्वास करके 45 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करके बुकिंग करा दी। राशि फ्लाइट कनाडा इंडिया की दिल्ली ब्रांच में गई। टिकट 27 अप्रैल के लिए बुक की गई। उसने टिकट को एयर इंडिया की साइट पर सत्यापित करवाया। एयर इंडिया कस्टमर केयर की ओर से बताया गया कि टिकट उनके नाम से पंजीकृत है, लेकिन भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। उसने खाता विवरण की पुष्टि करने के लिए कहा। इस बार आरोपी ने चालान भेजा, लेकिन वह नंबर 30 मार्च को अन्य नंबर में बदल गया। उसे कनाडा की यात्रा टालनी पड़ी। उसने कॉल करके बुकिंग रद्द कर पैसे वापस देने की मांग की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed