{"_id":"694b04ed7a2e77c47f091a43","slug":"43-villages-in-the-district-will-be-included-in-the-jagmag-scheme-rohtak-news-c-17-roh1020-782444-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिले के 43 गांव जगमग योजना में किए जाएंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिले के 43 गांव जगमग योजना में किए जाएंगे शामिल
Wed, 24 Dec 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को समीक्षा बैठक के दौरान मंगलवार को निर्देश दिए हैं कि वे जिले में 43 ऐसे गांवों को जगमग घोषित करने के लिए विशेष योजना बनाएं जहां पर मीटर घरों से बाहर लगाए जा चुके हैं। अधिकारी इन गांवों में लाइनलॉस को कम करवाकर इन्हें जगमग घोषित करवाकर बिजली आपूर्ति बढ़ाएं।
सचिन गुप्ता स्थानीय कैंप कार्यालय में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता बिजेंद्र नरवाल, कार्यकारी अभियंताओं अनिल नागर एवं सीमा नारा के साथ मेरा गांव जगमग गांव योजना के अलावा अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन व बिजली आपूर्ति की समीक्षा कर रहे थे। सचिन गुप्ता ने कहा कि निगम इन गांवों में से हर सप्ताह दो गांवों को जगमग घोषित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।
उपायुक्त ने कहा कि दूसरे चरण में ऐसे गांवों को जगमग घोषित करवाएं जो शर्तें पूरी करते हों। शेष अन्य लंबित 16 गांवों में योजना के अनुसार घरों से बाहर मीटर लगाने के लिए कार्य योजना तैयार करें। रोहतक सर्कल में शामिल 172 गांवों में से निगम की ओर से 113 गांवों में नियमानुसार 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।