फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   श्रामिकों का आशियाना बने रणधीर स हिं पार्क के महिला शौचालय

श्रामिकों का आशियाना बने रणधीर स हिं पार्क के महिला शौचालय

Thu, 19 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
श्रामिकों का आशियाना बने रणधीर स हिं पार्क के महिला शौचालय
‘रणबीर सिंह की जयंती और पुण्य तिथि पर ही खुलते हैं पार्क के महिला शौचालय’
विज्ञापन

-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता के नाम पर आईएमटी में बना है रणबीर सिंह पार्क
-शौचालय की ओर जाने पर सुरक्षा गार्ड टोककर कहते हैं ‘पानी तो कोन्या, ताले लागरे हैं’

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हुड्डा सरकार के दौरान उनके पिता के नाम पर बने रणबीर सिंह पार्क में अगर किसी महिला को शौचालय जाना है तो उसे वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों से ‘पानी तो कोन्या, ताले लागरे हैं’ सुनने को मिलेगा। यहां दो महिला शौचालय हैं और दोनों पर ही हुडा होर्टीकल्चर विभाग में काम करने वाले श्रमिकों का कब्जा है। इसश्रमिकों के परिवार यहां रह रहे हैं। पार्क में आने वाली महिलाएं शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। पार्क में टहलने आए लोगों का कहना था कि महिला शौचालय तो सिर्फ रणधीर सिंह की जयंती और पुण्यतिथि पर वर्ष में दो बार ही खुलते हैं।
पार्क में आठ साल से तैनात सिक्योरिटी गार्ड विजय ने बताया कि महिला शौचालय बंद हैं, क्योंकि उनमें पानी की सप्लाई नहीं है। उसने बताया कि पुरुष शौचालय खुले हैं, वहीं पर जा सकते हैं। जबकि हकीकत यह है कि महिला शौचालयों पर श्रमिकों का कब्जा है। दोनों महिला शौचालयों को ठेकेदारों ने श्रमिकों के ठहरने के लिए खोल दिया है। ये श्रमिकों के अस्थाई निवास बन गए हैं। इस ओर विभाग और अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। सरकार सफाई और स्वच्छता की बात करती है, लोगों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और सरकार के पार्क में ही महिला शौचालयों पर कब्जा है।
विज्ञापन


जयंती और पुण्यतिथि के कार्यक्रम के बाद बंद कर दिए जाते हैं शौचालय
स्थानीय लोगों ने बताया कि जयंती और पुण्यतिथि के कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शौचालयों को फिर से बंद कर दिया जाता है। कहने को शौचालय में पानी नहीं आ रहा है, लेकिन कार्यक्रमों के दौरान पानी आने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारी
हुडा के होर्टीकल्चर विभाग के एक्सईएन महेंद्र सिंह ने बताया कि वह हुडा के श्रमिक हैं। शौचालय में श्रमिक नहीं रह सकते हैं। महिला शौचालयों को खुलवाया जाएगा और पानी की आपूर्ति भी सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed