फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सरपंच और किसान व्हाट्स एप ग्रुपों से दे सकेंगे आग की घटनाओं की जानकारी

सरपंच और किसान व्हाट्स एप ग्रुपों से दे सकेंगे आग की घटनाओं की जानकारी

Mon, 02 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सरपंच और किसान व्हाट्स एप ग्रुपों से दे सकेंगे आग की घटनाओं की जानकारी
सरपंच और किसान व्हाट्स एप ग्रुपों से दे सकेंगे आग की घटनाओं की जानकारी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गेहूं की कटाई के दौरान आग लगने की घटनाओं को लेकर बिजली निगम ने नई योजना तैयार की हैं। निगम ने खेतों में बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण व आग की सूचना समय पर देने के लिए गांवों के सरपंचों व किसानों के व्हाट्स एप ग्रुप बनाए हैं। ये प्रक्रिया तीन दिनों में पूरी कर ली जाएगी। जिले में फीडर वाइज 90 व्हाट्स एप ग्रुप बनाए गए हैं। एक ग्रुप में 30 से 40 सरपंचों व किसानों को जोड़ा गया है। अमर उजाला ने एक अप्रैल के संस्करण में ‘किसानों को खुद बचाना होगा पीला सोना ’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित भी की थी। इसके बाद विभाग ने खबर पर संज्ञान लेते हुए इन व्हाट्स एप ग्रुपों से किसानों और सरपंचों को जोड़ने की योजना तैयार की।
जानकारी के अनुसार अप्रैल प्रथम सप्ताह में गेहूं की कटाई का कार्य शुरू होने जा रहा है। जिले में गेहूं का रकबा 54 हजार हेक्टेयर क्षेत्र है। पिछले साल करीब 100 एकड़ में खड़ी व कटी हुई फसल आग की चपेट में आ गई थी। किसानों का अक्सर आरोप रहा है खेतों से गुजरती बिजली की तारों से फसलों में आग लगती है। कई जगह तो रात के समय आग लगने की घटनाएं भी होती है जिस पर किसान को पता न चलने पर मोटा नुकसान हो जाता है। अप्रैल माह के मध्य तक पारा भी काफी चढ़ जाता है जिससे आग लगने की संभावनाएं और ज्यादा बढ़ जाती हैं। बिजली ने अब इसके लिए विशेष प्लान तैयार की है। इस प्लान के तहत जिले के अधिकतर गांवों के सरपंचों व मौजिज किसानों को निगम के व्हाट्स एप ग्रुप में शामिल किया गया है ताकि किसानों के साथ सीधे तौर पर सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके। कोई घटना होने पर बिजली निगम अधिकारियों को तुरंत पता चल जाएगा। योजना के तहत फसल कटाई से पहले भी किसान को उसकी फसल में आग लगने की आशंका है या कही तारें आदि लटक रही है तो वह ग्रुप के जरिए निगम अधिकारियों को सूचना दे सकता है ताकि पहले ही इस समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

फीडर वाइज बनाए ग्रुप, सतर्कता भी बढ़ाई
बिजली निगम ने फीडर वाइज यह व्हाट्स एप ग्रुप बनाए है इस ग्रुप में किसानों व सरपंचों को जोड़ा है। फीडर के इंचार्ज को सबसे पहले सूचना मिलेगी। घरेलू व ट्यूबवेलों के लिए अलग-अलग फीडर हैं। बिजली निगम ने इस बार गेहूं की कटाई को देखते हुए अभी से सतर्कता बढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित एसडीओ और जूनियर अधिकारियों को पहले से ही सतर्क कर दिया है। इसके लिए निगम किसानों को भी अभी से जागरूक करने लगा है। गांव के सरपंचों को भी निगम में विश्वास में लेने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्सन-
बिजली निगम फसल में आग लगने की घटनाओं पर रोक लगाने को बेहद गंभीर है। इसके लिए सरपंचों और किसानों को निगम के व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ा गया है ताकि एरिया वाइज स्थिति पर निगरानी रखी जा सके और किसानों की फसलों में नुकसान न होने पाए।
विक्रम परमार, एसडीओ बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed