फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पूर्व सीएम के स्मारक के निर्माण का प्रपोजल भेजा

पूर्व सीएम के स्मारक के निर्माण का प्रपोजल भेजा

Tue, 09 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम के स्मारक के निर्माण का प्रपोजल भेजा
पूर्व सीएम के स्मारक के निर्माण का प्रपोजल सरकार को भेजा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पीडब्ल्यूडी विभाग ने पूर्व सीएम हुकम सिंह पार्क के लिए साढे़ सात करोड़ का प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेजा है। इससे पहले नगर परिषद ने इसका प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेजा था लेकिन पूर्व सीएम के परिजनों ने मुख्यमंत्री के सामने यह प्रोजेक्ट पीडब्ल्यूडी विभाग से पूरा कराने की मांग की थी। इसके पहले सरकार ने करीब दो करोड़ 37 लाख रुपये की ग्रांट नगर परिषद को दी थी जोकि अभी तक पीडब्ल्यूडी के खाते में ट्रांसफर नहीं हुई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सरकार की प्रतिक्रिया आने के बाद ही आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। इससे पहले एक बार तो शहर के मौजूदा रोजगार्डन के गेट पर मास्टर हुकम सिंह के नाम का बोर्ड लगाकर सरकार ने स्मारक निर्माण से अपना पल्लू झाड़ लिया था।
जानकारी के अनुसार शहर निवासी पूर्व सीएम हुकम सिंह के निधन पर सीएम मनोहरलाल उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। इस दौरान हुकम सिंह के नाम से शहर में स्मारक स्थल बनाए जाने की घोषणा की थी। इसके लिए जमीन ढूंढने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद तय किया गया कि सदर पुलिस थाना के पीछे जोहड़ी की जगह पर यह स्मारक स्थल बनाया जाए। बाद में ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। पिछले साल नगर परिषद की ओर से शहर के मौजूदा रोजगार्डन के गेट पर पूर्व सीएम हुकम सिंह के नाम का बोर्ड लगा दिया गया था ताकि नए स्मारक भवन निर्माण की जरूरत ही नहीं पड़े। बाद में इसे लेकर पूर्व सीएम हुकम सिंह के परिजन मुख्यमंत्री से मिले और इस सारे प्रकरण को लेकर बातचीत की थी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय हुकम सिंह के परिजनों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही यह स्मारक बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सरकारी विभागों की ओर से इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन

नगर परिषद के खाते में पड़ी प्रपोजल की 33 फीसदी ग्रांट
इस स्मारक के लिए नगर परिषद के पास 2.37 करोड़ की राशि पहले ही पहुंच चुकी है। पहले तो यह निर्माण कार्य नगर परिषद को सौंपा गया था लेकिन बाद में इसे पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंप दिया गया। पीडब्ल्यूडी विभाग ने स्मारक स्थल निर्माण के लिए अब आठ करोड़ का प्रपोजल तैयार किया है। यह प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेज दिया है। विभाग ने इसके लिए सभी आवश्यक कागज प्रक्रिया पूरी कर सरकार को भेजी है ताकि जल्द ही इसकी मंजूरी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क के अलावा यहां कॉमन हॉल भी बनना है
सदर पुलिस थाना के पीछे जोहड़ी की जगह पर यह स्मारक बनना है। यहां एक कॉमन हॉल के अलावा बड़ा पार्क बनना है। सीढ़ियों का भी निर्माण होना है। पार्क की पगडंडी व बैठने के लिए अलग से जगह की व्यवस्था की जानी है। विश्राम कक्ष के अलावा यहां बाथरूम व अन्य सुविधाएं भी दी जानी हैं ताकि शहर का सौंदर्य भी बढ़े व लोगों को भी घूमने के लिए प्राकृतिक वातावरण युक्त जगह मिल जाए।

वर्सन--
हमने कुछ दिन पहले करीब सात करोड़ का प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेजा है। सरकार की प्रतिक्रिया आते ही हम तुरंत प्रभाव से आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगें।
लोकेश डागर, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी विभाग
वर्जन:
हमने पीडब्ल्यूडी को ग्रांट खाते में होने की जानकारी दे दी है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से हम संपर्क में है और जल्द ही करीब दो करोड़ 37 लाख की राशि पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दी जाएगी। सरकार के आदेशों पर स्मारक का निर्माण नगर परिषद की बजाय अब पीडब्लूडी को कराना है।
संजय यादव, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed