फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   डेंगू से तीन की मौत

डेंगू से तीन की मौत

Mon, 23 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
डेंगू से तीन की मौत
डेंगू से तीन की मौत
विज्ञापन

पानीपत/थर्मल। पानीपत रिफाइनरी के पास स्थित गांव रजापुर में पूर्व सरपंच की पुत्रवधू आरती (21) समेत तीन लोगों की डेंगू के कारण मौत हो गई। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही साफ देखने को मिल रही है। इसके अलावे दस दिन पूर्व गांव रजापुर के ही केहर सिंह (27) की और चार दिन पूर्व रिंकू निवासी तहसील कैंप (17) की मौत डेंगू से हो गई। जिसके लेकर अब सोमवार को दोबारा से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जाएगी और ग्रामीणों के खून के नमूने जांचेगी। प्रशासन की लापरवाही के कारण ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
ग्रामीण प्रदीप, राजकुमार, सुमेर सिंह, कर्मबीर सिंह व सुरेश कुमार ने बताया कि सरकारी अस्पताल से टीम आई थी, लेकिन महज खानापूर्ति के बाद चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि हर तीसरे घर में कोई न कोई बुखार से ग्रस्त है। शायद स्वास्थ्य विभाग और मौतें होने का इंतजार कर रहा है। अब तक गांव में पानीपत के एक बाजार के प्रधान ने अपनी टीम के साथ फॉगिंग की है। प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की फॉगिंग नहीं की गई है और न कभी होती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि पानीपत रिफाइनरी प्रशासन से भी किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल रही है। इस बारे में सरपंच धर्मबीर सिंह ने बताया कि गांव के हर घर में लोग बीमार हैं। प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द इस बीमारी पर काबू पाए, ताकि ग्रामीणों को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन

वायरल बुखार आया देख दिलाते रहे दवा
रजापुर के पूर्व सरपंच दीवान चंद की पुत्रवधू आरती को करीब छह दिन पहले बुखार आया था। लेकिन परिजन वायरल बुखार समझकर दवा दिलाते रहे। वहीं चौथे दिन हालात अधिक खराब होने के कारण पानीपत के सामान्य अस्पताल में ले गए। जहां उसकी लैब में जांच करवाई गई। परिजनों ने बताया कि जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसे करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दो दिन पूर्व अस्पताल में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-----
रजापुर गांव में डेंगू फैलने की शिकायत मिली थी। गांव में तीन दिन पहले भी एक टीम लोगों के सैंपल लेने को भेजी थी। आरती की मौत डेंगू से हुई है या किसी और कारण से इसके लिए उसकी रिपोर्ट की जांच पड़ताल की जा रही है। केहर सिंह व रिंकू की मौत की कोई जानकारी नहीं है। रजापुर गांव में जरूरत पड़ने पर फिर से सैंपल के लिए टीम भेजी जाएगी।
डॉ. संतलाल वर्मा, सीएमओ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed