फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सफाई के लिए खरीदी जाएंगी सौ रेहड़ी और पांच टैंपो

सफाई के लिए खरीदी जाएंगी सौ रेहड़ी और पांच टैंपो

Sat, 09 Sep 2017 01:59 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
सफाई के लिए खरीदी जाएंगी सौ रेहड़ी और पांच टैंपो
सफाई के लिए खरीदी जाएंगी सौ रेहड़ी और पांच टैंपो
विज्ञापन

भिवानी
डोर-टू-डोर कचरा उठान के अभियान को और शिद्दत से चलाने के लिए नगर परिषद ने जल्द ही सौ रेहड़ी (ट्राली) और पांच टैंपो खरीदने का निर्णय लिया है। परिषद जल्द ही छह हाई मास्क लाइटें भी खरीदेगी। ये अहम फैसले शुक्रवार को नगर परिषद में हुई बैठक में लिये गए। सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक में लगभग दो घंटे चेयरमैन रणसिंह यादव व पार्षदों और अधिकारियों ने शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की।
बैठक के बाद चेयरमैन रणसिंह ने अमर उजाला को बताया कि शहर के तंग बाजारों और गलियों में घर-घर जाकर कूड़ा उठाने में दिक्कत को खत्म करने के लिए पांच टैंपो और दो तरह की रेहड़ियों की खरीद का निर्णय लिया गया है। कचरा उठाने के काम के लिए 50 तीन पहियों की रेहड़ी और इतनी ही छोटी रेहड़ी खरीदी जाएंगी। टैंपो की खरीद खासतौर पर शहर के तंग बाजारों से कूड़ा उठान के लिए की जा रही है। टैंपो का इस्तेमाल केवल बाजार का कचरा एकत्र करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टैंपो व रेहड़ियों की खरीद जल्द की जाएगी।
विज्ञापन

--
पार्क व कॉलोनियों में लगेंगी छह नई हाई मॉस्क लाइट
शहर की दो पार्क, एक मार्केट व कॉलोनियों का अंधेरा दूर करने के लिए परिषद जल्द ही छह नई हाई मॉस्क लाइटों की खरीद करेगी। छह में से एक-एक लाइट शहर की ओल्ड हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी व विद्या नगर की पार्कों में लगाई जाएगी। एक लाइट लोहड़ बाजार की मार्केट में लगेगी और एक-एक रामनगर व वार्ड नंबर 26 में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चार सौ गलियों का निर्माण इसी माह शुरू होगा
चेयरमैन ने बताया कि इस महीने के अंत तक शहर की चार सौ गलियों का निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। सारी गलियां इंटर लॉक ईंटों से बनाई जाएंगी। यादव ने बताया कि भिवानी नगर परिषद ऐसी प्रदेश की पहली परिषद है, जहां केवल आईएसआई मार्का ही ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
--
तीन दिन के भीतर पास होंगे नक्शे
परिषद अब इमारतों के नक्शे तुरंत पास करेगी। चेयरमैन ने बताया कि सारी कागजी औपचारिकता पूरी होने के बाद परिषद किसी को भी चक्कर नहीं कटवाएगी। तीन दिन के भीतर नक्शा करके दे देगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नक्शे पेंडिंग हैं, वे जल्द से जल्द क्लीयर करा लें, अन्यथा नगर परिषद कार्रवाई करने को बाध्य होगी।
बाक्स
हर आदमी के रिकार्ड के लिए अगले हफ्ते शुरू होगा सर्वे
- सर्वे में जुटाई जाएगी 80 तरह की जानकारी
- डीआरडीए हॉल में प्रोजेक्टर पर दी जरूरी जानकारी
भिवानी
ग्रामीण क्षेत्र में किए जाने वाले प्रत्येक घर और प्रत्येक नागरिक के ऑनलाइन रिकार्ड सर्वे कार्य अगले सप्ताह शुरू होगा। सर्वे में नागरिकों की लगभग 80 प्रकार की जानकारी जुटाई जाएंगी, जिनमें प्रमुखतया व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म स्थान, परिवार के हर छोटे-बड़े सदस्य, मकान मालिक, उसके प्लॉट का क्षेत्रफल, संपत्ति, नौकरी व अन्य व्यवसाय, आय के सभी प्रकार के स्त्रोत, सभी बैंक खातों, वाहन, बच्चों की उम्र व शिक्षा, जाति, धर्म, परिवार में बेरोजगारों की संख्या व उनकी योग्यता, मकान की स्थिति, पक्का या कच्चा, पेयजल, घर में बिजली के उपकरण, शौचालय व स्वच्छता की स्थिति, चल-अचल संपत्ति, सोलर सिस्टम, पशुओं की संख्या, दिव्यांगता, लोन, टैक्स अदायगी, जीवन बीमा आदि जानकारी मुख्यरूप से शामिल हैं।
शुक्रवार को सर्वे को लेकर डीआरडीए हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मास्टर ट्रेनर को प्रोजेक्टर के माध्यम से जरूरी निर्देश दिए गए। सर्वे के दौरान हर व्यक्ति की विभिन्न प्रकार की जानकारी ली जाएगी। सर्वे जीपीएस युक्त टेबलेट से किया जाएगा। सर्वे अगले सप्ताह शुरु हो जाएगा। कार्यशाला में जिला सांख्यिकीय अधिकारी शिवतेज ने बताया कि फिलहाल 200 टेबलेट मिल चुके हैं। जल्द ही 400 टेबलेट और आने हैं।कार्यशाला तहसीलदार संजय बिश्रोई की देखरेख में आयोजित हुई। अधिकारियों ने कार्यशाला में कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सर्वे के दौरान सही जानकारी जुटाएं और एक भी घर सर्वे से न छूटे।

--
गणना के लिए जिला भिवानी में बनाए गए हैं 1613 ब्लॉक
जिला भिवानी में इस डाटाबेस गणना के लिए 1613 ब्लॉक बनाए गए हैं, प्रत्येक ब्लॉक में 100 से 150 परिवार शामिल किए गए हैं। सर्वे के लिए तहसील बवानीखेड़ा में 202 ब्लॉक, भिवानी में 667, लोहारू में 251, सिवानी में 145 और तोशाम में 348 ब्लॉक बनाए गए हैं। कर्मचारियों को ड्यूटी सौंपी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed