{"_id":"59876b874f1c1b671c8b47f5","slug":"41502047111-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक भाई की मौत
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर
भिवानी
भिवानी-जींद मार्ग पर गांव तिगडाना के पास कैंटर और स्विफ्ट कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके सगे भाई समेत तीन परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग मातमपुर्सी के बाद जींद से भिवानी लौट रहे थे। ये हादसा रविवार दोपहर दो बजे के करीब धनाना-तिगडाना गांव के बीच हुआ।
विद्या नगर निवासी हरिओम व उसका भाई जयभगवान, भांजी कांता और कांता का पोता चिरायु (चार) स्विफ्ट कार से भिवानी आ रहे थे। धनाना व तिगडाना गांव के बीच कैंटर व कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुुंचाया, जहां तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घायलों में जयप्रकाश की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है कि हरिओम व जयप्रकाश अपनी बहन कांता के साथ उगालन गांव में शोक व्यक्त करने गए थे। भिवानी लौटते समय समय यह हादसा हो गया।