फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अमित शाह ने दलित कार्यकर्ता के घर किया भोजन

अमित शाह ने दलित कार्यकर्ता के घर किया भोजन

Sat, 05 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह ने दलित कार्यकर्ता के घर किया भोजन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दलित कार्यकर्ता तारावती के घर खाया खाना
विज्ञापन

मुख्यमंत्री खट्टर सहित प्रदेश सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी किया भोजन
25 साल से भाजपा की कार्यकर्ता हैं हनुमान कॉलोनी की तारावती
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रोहतक प्रवास के अंतिम दिन अनुसूचित मोर्चे की कार्यकर्ता तारावती चाहर के घर खाना खाया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी भोजन किया। हनुमान कॉलोनी की तारावती ने शाह को मूंग की दाल, रोटी, आलू की सूखी सब्जी, तौरी की सब्जी, बूंदी का रायता और सलाद का स्वाद चखाया। भोजन के बाद घेवर से शाह, सीमए और अन्य मंत्रियों का मुंह मीठा कराया। तारावती के घर में सुबह से शाह के स्वागत के लिए खाने की तैयारी होती रही।
अमित शाह दोपहर करीब पौने तीन बजे भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा भाजपा प्रभारी डा. अनिल जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और प्रदेश के मंत्रियों के साथ तारावती के घर पहुंचे। इसके बाद शाह ने जमीन पर बैठकर तारावती के हाथों से बना खाना खाया। उन्होंने खाने में चम्मच का भी प्रयोग नहीं किया। भोजन के दौरान ही शाह ने लंबे समय तक भाजपा के साथ जुड़ने और उसके लिए काम करने के लिए तारावती का आभार जताया। साथ ही तारावती से उनके पूरे परिवार के बारे में बातचीत की। शाह ने कहा कि भाजपा को मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर अन्य कार्यकर्ताओं को जोड़ें। शाह ने तारावती को बहन से संबोधित कर स्वादिष्ट भोजन की तारीफ की। शाह ने कहा कि भोजन बहुत अच्छा था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी तारावती से बातचीत की। बता दें कि तारावती फिलहाल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की भी सदस्य हैं। वह पिछले करीब 25 साल से भाजपा की कार्यकर्ता हैं। वह मेयर रेनू डाबला के खिलाफ नगर निगम पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। तारावती के पति रणवीर सेना से रिटायर्ड हैं। उनक ा एक बेटा और दो बेटी हैं। तारावती का बेटा विनोद चाहर नगर निगम में डीसी रेट पर नौकरी करता है। उनकी बेटियों रितु और रजनेश की शादी हो चुकी है। तारावती ने कहा कि वह शाह सहित अन्य मंत्रियों के दलित कार्यकर्ता के घर पर भोजन करने से बहुत खुश हैं। यह लमहा जीवनभर याद रहेगा।
विज्ञापन


गलती से दूसरे घर में घुसने लगे शाह, सुरक्षाकर्मियों को लगाई लताड़
तारावती के घर पहुंचे शाह गलती से किसी अन्य के घर में घुसने से बच गए। जब वह गली में आए तो तारावती के मकान से तीन मकान पहले कुछ कार्यकर्ता हाथों में भाजपा के झंडे लेकर खड़े थे। शाह के पीछे मुख्यमंत्री चल रहे थे। इसी बीच शाह ने सोचा कि यह तारावती का मकान है। वह अंदर घुसने ही वाले थे कि निजी सिक्योरिटी ने उन्हें टोक दिया। इस पर शाह बिफर गए। उन्होंने सिक्योरिटी और व्यवस्था देखने वाले ऑफिसर को लताड़ लगा दी। इसके बाद में वह तारावती के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मंत्रियों ने भी किया भोजन
शाह और मुख्यमंत्री खट्टर के साथ भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कृ षि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, हरियाणा भाजपा के मीडिया प्रभारी राजीव जैन, भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि चौहान, कार्यकर्ता बसंत बोहत सहित कई पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ता के घर दोपहर का भोजन किया। शाह के चले जाने के बाद मंत्री मनीष ग्रोवर ने भोजन किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि बहन तारावती चाहर पार्टी की मजबूत कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा गठन से ही जाति पाति में विश्वास न रखने वाली पार्टी है। सहकारिता मंत्री ग्रोवर ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed