फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एमपरिवहन पर सुरक्षित रहेगा लाइसेंस और वाहन की आरसी

एमपरिवहन पर सुरक्षित रहेगा लाइसेंस और वाहन की आरसी

Sun, 25 Jun 2017 01:21 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
एमपरिवहन पर सुरक्षित रहेगा लाइसेंस और वाहन की आरसी
एमपरिवहन पर सुरक्षित रहेगा लाइसेंस और वाहन की आरसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सरकार की ओर से संचालित मोबाइल एप एमपरिवहन पर वाहन की आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस आदि को सुरक्षित रखा जा सकता है। आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस को अपलोड करने के लिए इस एप में अपने आधार कार्ड का ब्यौरा डालना जरूरी है। इससे लोगों को अब अपने वाहन की आरसी और लाइसेंस खोने का ठर नहीं रहेगा।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सरकार के निर्देशों पर वाहनों से संबंधी सेवाओं के लिए एमपरिवहन एप शुरू की गई है। इस एप के जरिए वाहन की आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस आदि प्रकार के दस्तावेज सुरक्षित रखे जा सकते हैं। एप पर दस्तावेजों को अपलोड किया जा सकता है, जिसके लिए व्यक्ति के पास आधार कार्ड की जानकारी होनी जरूरी है। उन्होंने बताया कि एप पर केवल एक बार पंजीकरण करके दस्तावेज अपलोड किए जा सकते हैं, जो हमेशा सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन


चिपयुक्त स्मार्ट कार्ड वाला मिलेगा लाइसेंस
उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ के एसडीएम विक्रम आईएएस के प्रयासों से उपमंडल पर शुरू की गई आनलाइन सेवाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। सरकार द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन सेवाओं के तहत महेंद्रगढ़ उपमंडल कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। आनलाइन आवेदन करने वाले को अपनी सारी जानकारी इंटरनेट के माध्यम से डालनी होगी और उसके बाद प्रिंट व संबंधित दस्तावेज लेकर फोटो उतरवाने के लिए सचिवालय आना होगा। इससे व्यक्ति का समय बचेगा और उससे संबंधित जानकारी में गलती भी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ उपमंडल में अब स्मार्ट कार्ड जैसे लाइसेंस बनने लगे हैं, जिनके खराब होने का डर नहीं होता है। साथ ही इन नए प्रकार के लाइसेंस में एक चिप होती है, जो प्रत्येक लाइसेंस के लिए अगल होती है। इस चिप के कारण कोई भी नकली लाइसेंस नहीं बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल सचिवालय में अगले माह से नई प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके तहत वाहन पंजीकरण के लिए संबंधित वाहन के मालिक को सचिवालय आने की जरूरत नहीं होगी। यह काम वाहन बेचने वाले डीलर द्वारा ही करवाया जायेगा और इसके लिए ग्राहक से कोई अतिरिक्त फीस भी नहीं ली जायेगी। ग्राहक को आरसी के लिए डीलर को अपनी आईडी और सभी जरूरी कागजात उपलब्ध करवाने होंगे, जिसके बाद डीलर इस सारी जानकारी को आनलाइन अपलोड करेगा। साथ ही वाहन के लिए अस्थाई पंजीकरण प्रमाण पत्र भी डीलर से ही मिलेगा। उन्होंने बताया कि नई प्रक्रिया शुरू होते ही उपमंडल कार्यालय में आरसी भी स्मार्ड कार्ड जैसी बननी शुरू हो जाएगी और आरसी में भी चिप होगी।
सैम, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed