फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अब एसएमएस बताएगा डिपो पर आ गया आपका राशन

अब एसएमएस बताएगा डिपो पर आ गया आपका राशन

Sat, 24 Jun 2017 01:29 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
अब एसएमएस बताएगा डिपो पर आ गया आपका राशन
अब एसएमएस बताएगा डिपो पर आ गया आपका राशन
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जल्द शुरू की जाएगी एमएमएस प्रणाली
सचिवालय में हुई बैठक में राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अब सरकारी डिपो पर आपका राशन आया या नहीं, यह जानने के लिए आपको डिपो पर बार-बार चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चूंकि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा एमएमएस प्रणाली शुरू की जा रही है। इससे राशन कार्ड धारक के डिपो पर उसका राशन आने पर उसके मोबाइल पर एक एसएमएस आ जाएगा। नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने इस प्रणाली को जल्द शुरू करने की बात कही। राज्यमंत्री ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने हेतू आयोजित बैठक में शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस प्रसाद ने की।
बैठक में कांबोज ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जल्द एसएमएस प्रणाली लागू की जाएगी। इसके तहत राशन कार्ड धारक के मोबाइल नंबर पर संदेश आएगा कि वह जिस सरकारी राशन डिपो से जुड़ा है, उस पर उसका राशन पहुंच चुका है और वह अपना राशन वहां से ले सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राशन कार्ड का आधार कार्ड से लिंक कराए, ताकि राशन लेते समय उसे किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


15 जिलों में किया लागू
बैठक में नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस प्रसाद ने कहा कि आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सबसे पहले प्रदेश के जिला अंबाला से शुरू की गई है। इसके बेहतर परिणाम भी सामने आ रहे हैं तथा अब इसे बढ़ाकर 15 जिलों में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग सभी लोगों का आधार कार्ड बन चुके हैं, इसलिए सभी लोग अपने आधार कार्ड को 30 जून तक अपने राशन कार्ड से अवश्य लिंक करवा दें। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड लिंक होने के बाद उपभोक्ता किसी भी राशन की दुकान से अपना राशन आसानी से ले सकता है। मौके पर डीसी रोहतास सिंह खरब, मेयर सरोजबाला, भारत भूषण कौशिक, नवीन आहूजा व डॉ. पूजा भारती, राकेश त्यागी, मदन चौहान, गगनदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-12, 13, 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed