{"_id":"6935e07d8ddf04e2eb0de7fe","slug":"40-teams-participated-in-the-football-match-pre-quarter-matches-were-held-rohtak-news-c-17-roh1020-774364-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फुटबॉल मैच में 40 टीमों ने लिया भाग, प्री क्वार्टर मुकाबले हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फुटबॉल मैच में 40 टीमों ने लिया भाग, प्री क्वार्टर मुकाबले हुए
Mon, 08 Dec 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। गांव करौथा में ग्रामीणाें और एसजीडी फुटबॉल क्लब की ओर से सचिन मेमोरियल पंचायती फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश की 40 टीमों ने भाग लिया। रविवार को प्री क्वार्टर के मैच खेले गए। इस दौरान वजीपुर गुरुग्राम की टीम ने नूना माजरा को हारया।
रविवार को हुए प्री क्वार्टर तक मैच में नीरू खेड़ी ने नीमड़ीवाली भिवानी की टीम को 1-0 से, खेड़ला गुरुग्राम ने उचाना की टीम को 2-0, चूली हिसार की टीम ने मोहनदास क्लब बादली को पेनल्टी से हराया। ख्याली नाथ क्लब बहलबा ने प्रेम नगर भिवानी की टीम को पेनल्टी के साथ हराया।
रेवाड़ी के खोल की टीम ने खेड़ी जट झज्जर की टीम को 1-0 से हराया। एसजीडीएफसी क्लब करौंथा को नीरू खेड़ी की टीम ने 1-0 से हराया। खेड़ला गुरुग्राम की टीम ने चूली हिसार की टीम को पेनल्टी के साथ हराया। सेमीफाइनल और फाइनल के मैच सोमवार को होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान ब्लॉक समिति मेंबर आशीष धनखड़, पूर्व सरपंच कमल सिंह, अरवी उर्फ भोला, दिनेश धनखड़, जगदीप आदि मौजूद रहे।